बैढ़न से छत्तीसगढ़ सीमा तक 69 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली सड़क का सांसद ने किया भूमिपूजन
जिले के विकास में कोई कसर बाकी नही रहेगी – सांसद
शहर के विकास में सड़क निभाती अहम भूमिका – रामलल्लू वैश्य

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश सड़क निगम द्वारा बैढ़न, तेलाई, मकरोहर, बड़गड़, बिहारपुर छत्तीसगढ़ सीमा तक 69 करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन सीधी /सिंगरौली सांसद श्रीमती रीती पाठक के मुख्य अतिथि एवं सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य के अध्यक्षता मे व जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना, जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा के गरिमामयी उपस्थित में विधिवत पूजा अर्चन कर भूमिपूजन कर सड़क निर्माण कार्य को मूर्तरूप दिया गया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती पाठक ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मेरे जन्मभूमि में एक और विकास कार्य के लिये मुझे शामिल होने का अवसर मिला और उन्होने कहा कि सिंगरौली जिले के विकास के लिये मै हर समय प्रयत्नशील रहती हू जहा भी विकास कार्यो के लिये मेरे सेवाओ की आवश्यकता सिंगरौली विधानसभा के सम्मानित विधायक गणो के लिये मै उनके साथ जिले के विकास के लिये साथ खड़ी रहती हू और उन्होने कहा कि जब वाणिज्य कर एयरपोर्ट की स्थापना हो जायेगी उस समय जिले के विकास का एक अध्याय और पूर्ण हो जायेगा और उन्होने कहा कि जहा तक गुणवत्ता का सवाल है मै संबंधित एजेंसी के संविदाकार के यह अपेक्षा करती हू कि भारत माता के प्रति अपना शीष झुकाकर एवं अपना कर्तव्य समझकर सड़क निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करेगे ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य ने कहा कि यह बहुप्रतिक्षित मार्ग जो छत्तीसगढ़ की सीमा तक यातायात को सुगम बनायेगा और इस विकास कार्य में हमारे सभी जन प्रतिनिधियो का मुझे सहयोग मिला है जिसके लिये मै उनको धन्यवाद देता हू और उन्होने मंच के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहन का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा जिले में माईनिंग कालेज की सौगत दी गयी है और उन्होने कहा कि माईनिग कालेज की बिल्डिंग एवं अन्य इंफ्राटक्चर के लिए 76 करोड़ का फण्ड हर वर्ष कालेज के संचालन के लिए 6 करोड़ का फण्ड स्वीकृत किया गया है और उन्होने कहा कि यह जिले के लिये बहुत बड़ी सौगत मुख्यमंत्री जी के द्वारा दी गयी है और उन्होने कहा कि 2013 से मै जिले में माईनिंग कालेज खोले जाने के प्रयत्नशील था इसमें भी हमारे सभी जन प्रतिनिधियो का मुझे बड़ा सहयोग मिला और कालेज का संचालन आगामी सत्र में शुरू कर दिया जायेगा ।
वही कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि एमआरडीसी से द्वारा निर्मित कराई जाने वाली 69 करोड़ 87 लाख लागत के सड़क निर्माण कार्य मे. उदित बैढ़न सिंगरौलिया हाईवे प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा किया जायेगा और उन्होने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने की अवधि 24 महीने निर्धारित की गयी है और यह सड़क छत्तीसगढ़ की सीमा को जोड़ेगी निश्चित ही इसके निर्माण के जिले के विकास में नया अध्याय जुड़ेगा ।
वही इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सी.पी. विश्वकर्मा के द्वारा अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार के द्वारा जिले मे कराये जा रहे है और विकास कार्यो के संबंध में अवगत कराया गया और वही वार्ड पार्षद डीएन शुक्ला के द्वारा आये हुये अतिथियो का स्वागत किया गया और नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रजनीश पाण्डेय के द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार दुबे, सुंदर शाह, बिक्रम सिंह चंदेल, सुरज पाण्डेय, मधु झा, रामबृज चौरसिया, रामकली शर्मा, पूनम गुप्ता, एकतीस चंद बैस, नम्रता सिंह, जूनू पात्रो, शारदा साकेत, हरिचंद कौर सहित जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, तहसीलदार रमेश कोल, संभागीय प्रबंधक एमपीआरडीसी आशीष पाठक, उप प्रबंधक समीर गोरहत, संदीप शुक्ला, मुकेश तिवारी, मृत्युजय सिंह, दयाशंकर शुक्ला, प्राचार्य पोलीटेक्निक, प्राचार्य आईटीआई, प्राचार्य नवोदय विद्यालय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal