Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“अन्न उत्सव” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक राशन वितरण केंद्रों पर नि:शुल्क में बन रहे आयुष्मान कार्ड, पात्र लोग उठाये लाभ

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/05/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के दिशा – निर्देशन में नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह के मार्गदर्शन में अभी-अभी *”अन्न उत्सव”* कार्यक्रम के तहत राशन वितरण के साथ – साथ प्रत्येक राशन वितरण केंद्र पर “आयुष्मान महोत्सव” के उपलक्ष्य पर पात्र परिवार के व्यक्तियों एवं बच्चों का नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा नि:शुल्क में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है ।

जिसमें आप सभी पात्र लोग अपने – अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान पर जाकर समग्र आईडी – आधार कार्ड कागजात लेकर आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाये और और वही सम – विषम परिस्थितियों में जरूरत पड़ने पर 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य उपचार का लाभ उठाये ।

मौके पर नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह, उपायुक्त आरपी वैश्य, खाद्य आपूर्ति अधिकारी पीसी चंद्रवंशी, वार्ड प्रभारी आईपी नागर, एलके सिंह, कोटेदार शिवसागर सेन, आशीष शुक्ला, रोहित सिंह एवं आयुष्मान ऑपरेटर सहित कई पात्र हितग्राही मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...