राष्ट्रीय हरित अधिकरण सेंट्रल जोनल बेंच भोपाल के आदेश का पालन कराये जाने हेतु भाकपा राज्य परिषद सदस्य ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र
अबिलम्ब पालन कराये जाने की मांग – काम. संजय नामदेव

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली जिले के बरगवां कोलयार्ड के द्वारा व्यापक स्तर पर फैलाया जा रहा है प्रदूषण पर रोकथाम लगाये जाने हेतु आज दिनांक 20/04/2022 को काम. संजय नामदेव ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण सेंट्रल जोनल बेंच भोपाल मध्य प्रदेश में याचिका दायर किया था जिसके सन्दर्भ में प्रकरण पर प्रकरण क्र. 87/2017(CZ) M.A.No.05/2018 & 26/2018 की सुनवाई करते हुये निम्नलिखित निर्देश दिया था ।
*एनजीटी के यह है नियम*
रेलवे साइडिंग के संचालक के लिये सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड से अनिवार्य अनुमति प्राप्त करें और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्देशों का पालन करने के लिये पूर्ण लम्बाई चौड़ाई की 3.5 मीटर उचाई का दीवार रेलवे साइडिंग के दोनों तरफ बनाया जाय और मिश्रित प्रकार के जेट इस्प्रिंगलर की उचित रूप से चौड़ाई से कोटिस्टिक रूप से स्थापित करने के लिये और अप लोडिंग के दौरान साइडिंग पर कोयले की लोडिंग गीली सड़कों के लिये माईट टाइप मोबाइल वाटर स्पिनाइडर की ब्यवस्था की जाय,
2- उत्पन्न जल के संग्रहन और उपचार के लिये पर्याप्त क्षमता निर्धारण समय के साथ उचित नाली की भी ब्यवस्था की जायेगी और पलूशन शून्य रखने के लिये उपचारित पानी को भी रिसाइकिल किया जाना चाहिये और प्रतिवादी रेलवे अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि किसी भी अनुपचारित जल को खुली भूमि या जल निकाय में नही छोड़ा जाना चाहिये, 3- पानी के पुनः विसर्जित के लिये प्रावधान होना चाहिये, 4- कोयला के साथ साथ हरित पट्टी को भी रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ विकसित किया जायेगा ।
*फैलाया जा रहा प्रदूषण*
वही बरगवां कोल यार्ड में रेल अधिकारियों एवं ट्रांसपोर्टरों के द्वारा एनजीटी के द्वारा जारी आदेशो का पालन नही किया जा रहा है और इसके उलट पलूशन कंट्रोल बोर्ड के परमिशन के बिना अबैध रूप से कृषि भूमि में कोयला डम्प कर भयंकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है जिससे जन जीवन अस्त ब्यस्त हो चुका है ।
वही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य कामरेड संजय नामदेव ने बताया कि एनजीटी द्वारा दिये गये आदेश निर्देश को जनहित मे अबिलम्ब पालन कराये जाने हेतु जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर पालन कराये जाने की मांग की है ताकि खेत खलियान एवं आमजन को प्रदूषण से बचाया जा सके ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal