Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला पंचायत अध्यक्ष ने देवसर में स्वास्थ्य मेले का किया शुभारंभ

जिला पंचायत अध्यक्ष ने देवसर में स्वास्थ्य मेले का किया शुभारंभ

स्वास्थ्य मेले में आने वाले व्यक्तियो का किया जाये जॉच एवं उचित उपचार – अजय कुमार पाठक

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/देवसर “आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र तक विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पहुंचाने व आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये जिले के सभी विकास खण्डों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है और इस क्रम में आज दूसरे स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य देवसर में किया गया ।

इस स्वास्थ्य मेले का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार पाठक ने किया और इस अवसर पर देवसर उपखण्ड अधिकारी देवसर आकाश सिंह, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन.के. जैन, तहसीलदार दिव्या सिंह, ब्लाक मेडिकल आफिसर सीएल सिंह आदि उपस्थित रहे ।

वही मुख्य अतिथि की आशंदी से बोलते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दें और स्वास्थ्य मेले में आई डॉक्टरों की टीम गंभीर रोगियों की ठीक से जांच कर उन्हें उपचार की सुविधा दे और इस मेले में आयुष्मान कार्ड तथा हेल्थ आईकार्ड भी बनाये जा रहे हैं और वही आयुष्मान कार्डधारी व्यक्ति को एक साल में 5 लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिलती है और उन्होने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी बीमार व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से बंचित न रहे और देश के प्रधानमंत्री सभी के स्वास्थ्य की चिंता करते करते हुये आयुष्मान कार्ड योजना बनायी हैं जिसका लाभ लेकर जिले के हजारों रोगियों ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बड़े अस्पतालों में 5 लाख तक की निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ उठा रहे है और उन्होने आग्रह किया कि मेले में आने वाले सभी आमजन पात्रता के अनुसार अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाये ।

वही जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य मेले में हर रोग के विषय विशेषज्ञ के द्वारा आम जनता का निःशुल्क में स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा उपलब्ध करा रहे है और आप सब अपना पंजीयन कराते हुये स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाये और उन्होने कहा कि राज्य सरकार के मंशानुसार सबको निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी बिकास खण्डो में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है जो आज के मेले मे जहा पर स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, गर्भवती माताओ के स्वास्थ्य संबंधित जॉच, कोविड टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, डिजिटल हेल्थ कार्ड, मानसिंक स्वास्थ्य परीक्षण, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, टी.बी. की जॉच सहित विभिन्न रोगो की जॉच कर ईलाज उपलब्ध कराया जा रहा है ।

वही दिव्यांगो का परीक्षण कर उन्हे मेडिकल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जा रहा है और एक ही छत के नीचे कई मर्जो को परीक्षण विशेषज्ञ डाक्टरो द्वारा कर उनका ईलाज किया जा रहा है और इसका आप सब अधिक से अधिक लाभ उठाये और इस स्वास्थ्य शिविर में 1684 व्यक्तियो का पंजीयन कर उनका स्वास्थ्य एवं उपचार किया गया ।

उक्त शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.बी. सिह, डॉ. बालेन्दु शाह, डॉ.अतुल तोमर, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. अशीष पाण्डेय, डॉ. विजय सिंह, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग प्रवेश मिश्रा सहित आयुष विभाग की टीम, रेडक्रास के टीम के लोग उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...