मनोज दुबे बने कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
कांग्रेसियों में हर्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के बिहरा ग्राम के निवासी, किसानों, गरीबों, व्यापारियों की हमेशा से आवाज उठाने वाले मनोज दुबे को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर सिंगरौली कांग्रेस कमेटी के किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वही श्री दुबे को उक्त नयी जिम्मेदारी दिये जाने से जिले के कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल ब्याप्त है ।
वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहमती एवं महामंत्री प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ जे पी धनोपिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के अनुमोदन पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष केदार शंकर सिरोही के द्वारा मनोज कुमार दुबे को जिला सिंगरौली किसान कांग्रेस सिंगरौली का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।
वही बताया जा रहा है कि मनोज दुबे लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी की रीति नीति पर चलते हुये विभिन्न पदों पर रहकर समाज के दबे, कुचले व्यक्तियों, युवाओं व्यापारियों की आवाज को उठाते रहे हैं श्री दुबे सिंगरौली जिले के प्रथम विधायक स्व. श्री श्यामकार्तिक दुबे के पोते हैं और इस दौरान श्री दुबे ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुये कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसका निर्वहन वह हर हाल में करेंगे और उन्होने कहा कि किसानों की हितैषी बनने वाली भाजपा सरकार ने हमेशा से किसानो के साथ छल किया है और श्री दुबे ने कहा कि किसानों ने देश में 13 महीने आंदोलन किया और नतीजन केंद्र सरकार ने तीनों किसान विरोधी कानून रद्द कर दिये जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन स्थगित कर दिया ।
केन्द्र सरकार ने लिखित आश्वासन के बाद भी एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिये न तो संयुक्त किसान मोर्चा की सहमति से कोई कमेटी बनायी और न ही संसद में ऐसा कोई कानून लाया गया और ऊपर से सरकार ने मोर्चे को तोड़ने का प्रयास किया जो आज फिर किसान के साथ भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने छल किया है और उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई में साथ खड़ी है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा ।
मनोज कुमार दुबे को किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ सिंगरौली अध्यक्ष बनाये जानें पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर की तरफ से शुभकामनाये प्रेषित की गयी हैं ।
वही कांगेस पार्टी के बंशमणि वर्मा, पंडित रामअशोक शर्मा, अंजनी कुमार दुबे, शशिकला पाण्डेय, अजय दुबे एडवोकेट, जागबली वैश्य, कुंदन पाण्डेय, मधु शर्मा, अनिल सिंह, दिनेश पाण्डेय, बालमुकुंद सिंह, रूपेशचंद्र पाण्डेय, दरोगा पाठक, सीपी शुक्ला, ललित कुमार सिंह, रामगोपाल पाल, अमित दुबे, पंकज पाण्डेय, चित्रकूट दुबे, दादेराम दुबे, राजरूप विश्वकर्मा, रमेश दुबे, शैलेश शर्मा, रमेश गोस्वामी, लालजी साकेत, बच्चा साकेत, संदीप विश्वकर्मा, रामशंकर दुबे, भगवत बियार, प्रदीप शाह, रामनरेश तिवारी, सतीश शर्मा, सुभाष दुबे ने शुभकामनाये दी हैं और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal