
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध रेत उत्खनन व खनिज माफियाओं के विरूद्ध गढ़वा पुलिस को एक और सफलता मिली है ।
वही गढ़वा थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय के पुलिस टीम द्वारा ग्राम खटाई सोन नदी कर्बला घाट से रेत का उत्खनन व परिवहन करते एक बिना नम्बर के टिपर को जप्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा पुलिस को 12 अप्रैल के 4:50 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम खटाई सोन नदी कर्बला घाट से अवैध रूप से बालु उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं और वही सूचना की तस्दीकी एवं कार्यवाही हेतु मय स्टाफ के ग्राम खटाई सोन नदी कर्बला घाट पहुंचकर गढ़वा पुलिस द्वारा देखा गया तो सोन नदी से एक गाड़ी आते हुये दिखायी दी जिसे रोकने का प्रयास किया उसी समय वाहन का चालक पुलिस वाहन की लाईट देख कर अपना वाहन को खड़ाकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया और वही पुलिस ने वाहन की तलाशी ली गयी जिसमें वाहन टिपर के सामने का हिस्सा कत्थई कलर व बाड़ी पीले कलर की थी जिसमें सोन नदी का अवैध बालू लोड था और वाहन में आगे पीछे नेम प्लेट में कोई नम्बर नहीं था चेचिस नम्बर एन 030 वाईवाई 613186 और इंजन नम्बर एमएटी 455301 बी 8 ई 22850 है और वाहन की तलाशी ली गयी जो रेत उत्खनन एवं परिवहन करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।
वही वाहन चालक के द्वारा बिन नम्बर टिपर गाड़ी से अवैध रूप प्रतिबंधित क्षेत्र से बालू उत्खनन कर ज्यादा धन लाभ कमाने, विक्रय करने हेतु परिहवन करना पाये जाने पर आरोपी टिपर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 379, 414, ताहि 27, 29, 39, डी, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 2, 41, 52 भारतीय वन अधिनियम 4, 21 खान एवं खनिज विकास का विनियमन अधिनियम 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम का अपराध पाये जाने पर साक्षियों के जप्त किया और जाकर कब्जे में पुलिस लिया गया व अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में निरी. अनिल उपाध्याय, उनि आर.डी.बंसल, उनि बी.एल. बंसल, प्र.आर. रामनिवास यादव, आर नरेन्द्र चौहान, आर. सर्वदानन्द राय, आर. रमेश यादव, आर. अरविन्द यादव, आर. नन्दलाल यादव, आर. सुनील मुजाल्दे, सर्वेश यादव चालक, आर. आशीष सिंह का अहम योगदान रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal