ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 13/04/2022

BK NEWS: सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा निर्मित बैढन के चाचा नेहरू पार्क में नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह अपने अमला के साथ जाकर निरीक्षण किया गया और वही पार्क में लगे झूले और अन्य सामग्री को दुरुस्त कराने व दीवार पेंटिंग वगैरह अन्य कार्य कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये ।

मौके पर नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, अधीक्षण यंत्री आरके जैन, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, उपयंत्री पीके सिंह, एआइसी टीम के प्रमुख आशीष शुक्ला, स्वच्छता पर्यवेक्षक राजू सहित ऐसी के टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal