Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली महोत्सव की तैयारियो को कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन

सिंगरौली महोत्सव की तैयारियो को कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन

सिंगरौली जिले के 14 वें स्थापना दिवस पर 24 मई से 27 मई तक होंगे विविध आयोजन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिले में “सिंगरौली महोत्सव” का आयोजन 24 मई से 27 मई तक किया जायेगा।

वही “सिंगरौली महोत्सव” के आयोजन हेतु कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह के उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुयी और इस बैठक मे उपस्थित अधिकारियो को संबोधित करते हुये कलेक्टर ने कहा कि सिंगरौली जिले के स्थापना के 14 वे वर्षगाठ के अवसर पर 4 दिवसीय “सिंगरौली महोत्सव” का आयोजन किया जायेगा।

इस सिंगरौली महोत्सव समारोह के गरिमामय आयोजन की सभी तैयारियो को समय सीमा में पूर्ण किये जाने हेतु कलेक्टर द्वारा उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिये गये और बैठक में कलेक्टर के द्वारा सात समितियो का गठन कर अधिकारियो को दायित्व भी सौपे गये ।

कलेक्टर के द्वारा “सिंगरौली महोत्सव”समारोह के नोडल अधिकारी का दायित्व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय को सौपा गया और वही सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व नगर निगम आयुक्त आर.पी सिंह को सौपा गया और कलेक्टर के द्वारा आयोजन समिति का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर,एसडीएम सिंगरौली ऋषि पवार, एसडीएम देवसर आकाश सिंह, एसडीएम चितरंगी विकास सिंह, आयुक्त नगर निगम आरपी सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक, जन सम्पर्क अधिकारी बी.के शर्मा को दायित्व सौपा गया है।

इस सास्कृतिक समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपखण्ड अधिकारी माड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय जन सम्पर्क अधिकारी, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय, प्रचार्य डीपीएस, प्राचार्य डी.पाल को नियुक्त किया गया है ।

कलेक्टर द्वारा स्वागत आमंत्रण समिति का दायित्व महिला बाल विकास अधिकारी, कार्यपालन यंत्री नगर निगम, तहसीलदार सिंगरौली, जनसम्पर्क अधिकारी सिंगरौली को सौपा गया है और मंच एवं बैठक व्यवस्था का दायित्व संयुक्त कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सौपा गया है और परिवहन एवं आवास व्यवस्था के लिये उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली, जिला परिवहन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, थाना प्रभारी यातायात सिंगरौली को सौपा गया ।

उक्त बैठक में कलेक्टर द्वारा वित्त प्रबंधन समिति का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिंगरौली, आयुक्त नगर निगम, उप संचालक खनिज, जिला कोषालय अधिकारी को सौपा गया और वही कलेक्टर ने सत्कार समिति का दायित्व महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क, उपायुक्त वित्त नगर निगम, फूड आफीसर को सौपा गया है और बैठक में कलेक्टर के द्वारा निर्देश दिया गया कि 15 मई तक कार्यक्रमो के चयन की कार्यवाही पूर्ण कर अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...