ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/03/2022

BK NEWS: सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन आज दूसरे दिन भी नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह के दिशा निर्देशन में नगर निगम राजस्व अमला द्वारा दुकानों पर जा – जाकर दुकान का किराया, भू -भाटक, संपत्तिकर वगैरह वसूली की जा रही है ।

वही नगर निगम के राजस्व अमला द्वारा चेतावनी दिया गया कि समय-समय पर दुकान का किराया, भू भाटक टैक्स वगैरह जमा करें और दुकान सीलिंग, पेनाल्टी व ब्याज से बचें ।
मौके पर नगर निगम उपायुक्त व राजस्व अधिकारी आरपी वैश्य, दिनेश कुमार दुबे, वार्ड प्रभारी आईपी नागर, एलके सिंह, जवाहर पटेल,अशोक त्रिपाठी, रोहित चौरसिया, रोहित सिंह, नीरज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal