ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 31/03/2022

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना
सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत गनियारी में विगत दिवस दिनांक 27/03/2022 को रात्रि करीबन 2:40 बजे प्रीति यादव उम्र लगभग 22 वर्ष की थी जिसका जीजा कृष्ण कुमार यादव ने साली प्रीति यादव का धारदार चाकू से हत्या कर दी थी और वही इस घटना को शार्ट सर्किट आगजनी वगैरह होने के रूप में साली की मौत हुई और वही जीजा कृष्ण कुमार घटना को अंजाम देकर गनियारी स्थित मकान के पीछे रास्ते फरार हो गया ।
जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह के दिशा – निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने शंका आधार पर ध्यान पूर्वक जांच पड़ताल करते हुये आरोपी जीजा कृष्ण कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में उपयुक्त समाग्री को जप्त किया गया और पूछताछ में गुनाह कबूल किया जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया ।
वही बताया जा रहा है कोतवाली पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खंगाला गया तभी धीरे-धीरे परत दर परत जानकारी मिलती गयी और आरोपी इसके पूर्व में दुष्कर्म के आरोप में 10 साल की सजा हो चुकी है ।
*उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक उदयचंद्र करिहार संदीप नामदेव, अरुण सिंह, एएसआई पप्पू सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, पिंटू राय, प्र.आर. पंकज सिंह, विजय खरे, प्रवीण सिंह, आर. जितेंद्र सेंगर, महेश पटेल, अभिमन्यु, पवन पाण्डेय, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सायबर सेल स्टाफ सोबाल वर्मा की अहम भूमिका रही ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal