Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रदूषण विभाग क्या सिंगरौली को बनाना चाहता है जिंदा लाशों की नगरी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/ (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी)/जिले अंतर्गत कई कंपनियां संचालित है वही इन कारखानों को चलाने के लिये कई कोल माईनस भी संचालित है जिसमें से सबसे बड़ी कोलमाईनस एनसीएल (नार्दन कोल फील्ड लिमिटेड) के पास है जिससे प्रति दिन लाखो टन कोयला ट्रेनों व सड़क परिवहन के माध्यम से किया जाता है जो कोयला जिले में स्थापित तमाम कंपनियां तक जाता है और वही पहले खदानों के माध्यम प्रदूषण लोगो के घरों तक आता था जो मानव जीवन को जिंदा लाश बनाने के लिये काफी था जिसके कारण कंपनी प्रभावित एरिया में रहने वाले लगभग लोग दवा के शरण मे चले आये थे उम्मीद थी कि दवा के सहारे कुछ दिन जी लेंगे लेकिन आज कल सड़क मार्ग से कोल परिवहन करने के कारण जयन्त, मोरवा, गोरबी ,बरगवां, परसौना, खुटार, रजमिलान आदि जगहों के लोगो का इन सड़क कोयला परिवहन के कारण जीना मुश्किल होता जा रहा है ।

जयन्त – मोरवा के लोग है काफी प्रभावित

आप को बता दे कि जयन्त और मोरवा के लोग आज कल इन कोयला सड़क परिवहन के कारण इतने परेशान है कि घर के बाहर कपड़ा तक नही सूखा सकते घर के अंदर कोयला की परतें जम जा रही है रात को सोने पर सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है और इतने के बाद भी प्रदूषण विभाग क्यो मौन है क्या उक्त कंपनियों और नार्दन कोल फील्ड लिमिटेड के साथ मिल कर सिंगरौली को जिंदा लाशों की नगरी बनाना चाहते है ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...