ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 14/03/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली अमला द्वारा दिन – रात “स्वच्छता अभियान” चलाया जा रहा है और वही दुकानदारों व आमजन का कहना है कि अंतरराज्ययीय बस स्टैंड परिसर बैढ़न में न चलने वाली बसे कई दिनों से दिन – रात खड़ी रहती है जो कचरा वगैरह जमा होने के कारण सफाई कर्मी मित्रों को सफाई करने में काफी दिक्कते आती है ।

वही दुकानदार व आमजन का कहना है कि इसके पहले विगत माह पूर्व में शहर की यातायात व अन्य व्यवस्थाये सुव्यवस्थित तरीके से चल रहा था जो पूर्व में नगर निगम प्रशासन अमला के द्वारा लगातार समझाइश वगैरह किया जा रहा था जो व्यवस्थाये कुछ हद तक ठीक ठाक था अब वही मल्हार पार्क के सामने नगर निगम द्वारा बने चौपाटी में नाश्ता चाट वगैरह के ठेला में दुकानें लगती थी और वही चौपाटी विरान पड़ा हुआ है और वही अब इक्के दुक्के दुकान देखे जा सकते हैं ।
वही विगत माह पूर्व में एक राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ नेता द्वारा जनता की समस्याओं को देखते हुये धरना प्रदर्शन होने बाद तब से शहर की व्यवस्थाये फिर से बेपटरी हो गयी और वही ऑटो चालकों व अन्य लोगो द्वारा तितर बितर वाहन खड़े होने के कारण जाम की स्थिति उतपन्न होती रहती है ।
जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा फिर से सुव्यवस्थित करने हेतु ध्यान देने की अति आवश्यकता है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal