
सिंगरौली/जयन्त/(राजकुमार सिंह/बरुण कुमार/ आगामी हिंदुओ की होली त्योहार को देखते हुए जयन्त चौकी में शांति समिति की बैठक रख्खी गयी तथा जयन्त चौकी प्रभारी जितेंद्र भदौरिया ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से होली की त्योहार को शांति पूर्ण बनाने के लिए अपील किया तथा कहा कि होली का त्योहार त्योहार शांति का त्योहार है इस त्योहार में सभी गीले शिकवे भूल कर सभी को होली का त्योहार मनानां चाहिए।।अगर किसी ने उपद्रव करने की कोशिश की तो पुलिस उनके साथ शक्ति से पेश आएगी।।

तथा सभी उपस्थित लोगों से शांति पूर्ण त्योहार कैसे रहे और क्षेत्र में अमन चैन कैसे बना रहे इसके लिए सभी से सुझाव मांगा की सम्बेदन सील एरिया में पहले से ही पुलिस ड्यटी लगा दी जाय जिससे कि किसी प्रकार का कोई झगड़ा विबाद न होने पाए जयन्त प्रभारी ने कहा कि आप लोगो को जहाँ भी विबाद की स्थिति दिखे तत्काल हमारे मोबाइल नम्बर 06260621748 पर हमें फोन करें पुलिस तत्काल उस स्थान पर पहुचेगी।
शांति समिति की बैठक में जयन्त चौकी अंतर्गत पत्रकार, गणमान्य व्यापारी गण वार्ड,नम्बर 14,15,19,20,के पार्षद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।।
www.Himmat samachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal