
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चंन्द्रवंशी ने बताया कि जिले मे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सिंगरौली द्वारा *”वन नेशन – वन राशन कार्ड”* अंतर्गत श्रमिको को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और उन्होने बताया कि अभियान के तहत आज प्रधानमंत्री आवास प्रोजेक्ट में कार्यरत श्रमिको को जागरूक किया गया और उन्होने बताया कि *”वन नेशन वन राशन योजना”* के तहत श्रमिक अन्य राज्यो से यहा आकर कार्य कर रहे है अथवा यहा के श्रमिक दूसरे राज्यो व जिले मे जाकर कार्य कर रहे है राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत पात्र है उन्हे उनके रहवासी स्थल पर खाद्यान एवं शासन की की विभिन्न योजनाओ से संबंधित लाभ उपलब्ध कराया जायेगा।
वही उन्होने बतया कि आज कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी किशन पाल डीपीएमयू सुनील कुमार शाह एवं कंस्ट्रक्सन कंम्पनी के साईट इंचार्ज संदीप शाह द्वारा योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी कि योजना के व्यापक प्रचार – प्रसार हेतु 15 मार्च तक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जायेगा ।
वही “वन नेशन – वन राशन कार्ड योजना” के अंतर्गत श्रमिको को अवगत कराया गया कि वह देश के किसी भी जिले एवं गाव के रहने वाले हो और सिंगरौली जिले मे कार्यरत है अथवा सिंगरौली जिले के श्रमिक जो बाहर जाकर कार्य करते है वे कही पर भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जाकर राशन प्राप्त कर सकते है और इसके लिए उन्हे पीओएस मशीन में अगूठा लगकर अपना केवाईसी करना पड़ेगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal