Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोतवाली थाना परिसर में अधिकारियों व शहर के गणमान्यो के साथ शांति समिति की हुई बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 15/03/2022

कोतवाली थाना परिसर में अधिकारियों व शहर के गणमान्यो के साथ शांति समिति की हुई बैठक

होली के दिन हुड़दंग करने व शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन को जप्त कर होगी कार्यवाही

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना परिसर में शहर के सभी धर्मगुरुओं, समाजसेवी व गणमान्य लोगो को आमंत्रित कर हिंदू धर्म का त्यौहार होली व मुस्लिम धर्म के त्यौहार शबेबरात एक ही दिन दिनांक 18 मार्च को दोनों त्यौहार एक साथ पड़ने के कारण शांतिपूर्ण और सौहार्द्र भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने के लिये शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी जिसमें सभी के विचार व सुझाव लिये गये और वही और सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की गयी है ।

वही बैढन बाजार का होलिका दहन का कार्यक्रम इस बार रामलीला मैदान में होलिका दहन नही होगा क्योंकि रामलीला मैदान में नगर निगम द्वारा विवाह घर बना दिया गया है और होलिका दहन कार्यक्रम कमेटी द्वारा स्थान को चिंहित कर कोतवाली थाना में जल्द से जल्द सूचित करें और मोटरसाइकिल पर 2 से अधिक लोग सवार होकर हुड़दंग करने व शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पुलिस द्वारा वाहन को जप्त कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी और वही बिना परमिशन के डीजे बाजा नही बजेगा और डीजे बाजा बजाते पाये जाने पर डीजे व वाहन को जप्तकर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी और वही जिला मुख्यालय के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में सड़क पर जगह-जगह बैरिकेड लगाकर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जायेगी और वही 17 मार्च की शाम से 18 मार्च शाम तक कोयला टेलर हाईवा वाहन व रेत वाहन सड़क पर चलना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगा ।

*उक्त शांति समिति बैठक में मुख्य रूप से सिंगरौली नगरीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार राकेश कोल, नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक, नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिये, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, समाजसेवी रामअशोक शर्मा, डॉ डीके मिश्रा, सीएसपी सेवानिवृत्त गोविंद प्रसाद पाण्डेय, अशरफ अली अंसारी, दारूद खान, राजाराम केसरी, रजनीश पाण्डेय, शमा भारती, मुजीब खान, के.डी. सिंह, मिथिलेश मिश्रा, रामशिरोमणि गुप्ता, अभिलाष जैन, अनिल सोनी, हरिदास गुप्ता सहित भारी संख्या में शहर के समाजसेवी व गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...