बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह

BK NEWS:- बन्धौरा पुलिस चौकी ने नशे के सौदागर पर बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बन्धौरा पुलिस चौकी को विगत दिनों से अपने मुखबिर तंत्र से लगातार सूचना मिल रही थी कि युवाओं को नशे के चुंगल में ढकेला जा रहा है।क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक रहा है।सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागेन्द्र प्रताप सिंह के सतत निगरानी में बन्धौरा चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस ने अपनी सक्रियता और मजबूत मुखबिर तंत्र की बलबूते पर खोखरी मेन सड़क के किनारे सितेश तिवारी पिता चंडीराम तिवारी निवासी बन्धौरा को प्लास्टिक के बैग(झोला) में अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा तभी बन्धौरा पुलिस ने आरोपी को दौड़ाकर घेराबंदी कर 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ धरदबोचा।वही बाजार में गांजे की तकरीबन कीमत 8000 बताई जा रही है।आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.178/22 धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा,सहायक उपनिरीक्षक हरिनाथ सिंह उईके,प्रधान आरक्षक अनंतलाल प्रजापति एवं आरक्षक प्रवीण तिवारी की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal