ब्रेकिंग न्यूज़:-. दिनांक 25/02/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विन्ध्यनगर थाना अंतर्गत ढोटी गांव के पूरब टोला रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बबूल के पेड़ में रस्सी से फांसी अपनी इहलीला समाप्त कर ली ।
वही बताया जा रहा है कि मृतक का नाम रामअवतार सिंह गौड़ पिता सोन शाह उम्र लगभग 35 वर्ष जिससे 3 छोटे – छोटे बच्चे व पत्नी है 2 पुत्र व 1 पुत्री है और वही परिजन का रो – रो कर बुरा हाल है जो बैढन क्षेत्र के आसपास खाना बनाने व हलवाई का काम करता था जो मूल निवासी म्योरपुर सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) का बताया जा रहा है ।
वहीं परिजनों व मित्रो का कहना है कि रामअवतार सिंह गौड़ फांसी नहीं लगा सकता क्योंकि हिम्मती आदमी था कोई प्रकार की दिक्कत नहीं थी जिसका पीएम करवाकर परिजन को शव को सौंप दिया गया जो जांच का विषय बना हुआ है विन्ध्यनगर पुलिस जांच में जुटी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal