बढ़ता कारवाँ न्यूज//सीधी//राघवेन्द्र सिंह
सीधी 24 फरवरी, 2022

BK NEWS:- सीधी जिले में आयोजित घर वापसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज दूसरे दिन ग्राम धनहा में अजय सिंह “राहुल भैया” के समक्ष सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।सभी युवाओं ने कांग्रेस की नीतियों का समर्थन करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर अपना भरोसा जताया।कल भी पिपराव में सैकड़ों युवा भाजपा से कांग्रेस में आये थे।
कार्यक्रम में घर वापसी करने वाले युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जनविरोधी बताया और कहा कि 2023 में इस जनविरोधी सरकार को हम सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर अजय सिंह राहुल ने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में आज कांग्रेस पार्टी से युवा जुड़ रहे हैं। निश्चित ही इससे कांग्रेस पार्टी के लोगों को जन सेवा करने की शक्ति मिलती है।आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।हर विभाग में दलाल सक्रिय हैंम बिना पैसे के आम जन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।किसान खाद बीज के लिए परेशान हैं और युवा रोजगार के लिए भटक रहा है।महंगाई चरम पर है, उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना ने लाखों लोगों का रोजगार छीन लिया।मनरेगा योजना के माध्यम से सोनिया गांधी जी की अध्यक्षता वाली यूपीए सरकार में गाँव वालों को साल में सौ दिन के रोजगार की गारंटी थी।कोरोना के बाद बेरोजगारों के लिए यह योजना बहुत कारगर साबित होती लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस योजना को भी ठप्प कर के रख दिया है

अजय सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से हर परिवार को 35 किलो अनाज वितरित करने की योजना लागू की गई थी इसमें कटौती करके अब प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज कर दिया गया है।उसमें भी लोगों को गुणवत्ताहीन सड़ा हुआ अनाज वितरित किया जा रहा है।अजय सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सालों से यह सरकार नहीं दे रही है।पूरे प्रदेश में अराजकता का वातावरण है।अधिकारी कर्मचारी निरंकुश हो चुके हैं।आम जनता की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।ऐसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को आने वाले 2023 के चुनाव में प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकना है।यह संकल्प लेकर हम सबको घर-घर चलो अभियान के माध्यम से जन जन तक इस सरकार की जनविरोधी नीतियों को पहुंचाना है।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान,जगदीश मिश्रा,राजेन्द्र भदौरिया,संदीप उपाध्याय,शशिकला व्दिवेदी, गोमती पाण्डेय सहित अन्य नेता विशेष रूप से उपस्थित थे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal