ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/02/2022
“अंकुर योजना” के तहत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मुक्तिधाम परिसर के पास अब तक किये गये 16000 वृक्षारोपण
मुक्तिधाम के पास समाजसेवी बृजेश शुक्ला का मनाया गया केक काटकर जन्मदिन

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – सलीम खान) बैढन मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना “अंकुर योजना” के तहत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के बैढन हिरवाह मुक्तिधाम के पास शासकीय भूमि में आज तक लगभग 16000 फलदार – छायादार – औषधि और इमरती पौधों का जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह और समाजसेवियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जिसमे फलदार में आम, अमरूद, आंवला, जामुन, छायादार छितवन करंज, मौलश्री इत्यादि पौधे है जिसकी देखरेख नगर निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है ।
वही आज मौके पर समृद्धि सोसायटी अध्यक्ष बृजेश शुक्ला का मुक्तिधाम के पास जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त के समक्ष जन्मदिन का केक काटकर भी मनाया गया और यह वृक्षारोपण के बाद सराहनीय पहल चर्चा जोरों पर चल रहा है ।
मौके पर जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्याय, कार्यपालन यंत्री आरके जैन, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, पीडब्ल्यूडी विभाग से मो. कासिम अंसारी, उपयंत्री पीके सिंह, अनुज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी, जवाहर पटेल, एआइसी टीम के प्रमुख आशीष शुक्ला, जन कल्याण समिति अध्यक्ष फरदीन खान, बसंत बिहार कल्याण समिति के पदाधिकारी व सदस्य, नगर निगम के कर्मचारी एवं सफाई मित्र व भारी संख्या में समाजसेवी संगठन व अन्य लोगो ने वृक्षारोपण किया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal