Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रधानमंत्री जी के‌ आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर दिये गये उद्बोधन का भाजपा कार्यालय पर हुआ सीधा‌ प्रसारण

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2022-23 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिये‌ आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का स्वरूप बताते हुये आज‌ देश भर के भारतीय जनता पार्टी के‌ कार्यकर्ताओं कों वर्चुअल रूप‌ से संबोधित किया और वही प्रधानमंत्री जी के इस संबोधन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय मे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री जी के संबोधन को‌ बडी़ एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच सीधा प्रसारण किया गया ।

आज के इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने की ।

जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि जिले के कोने-कोने से आये समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर दिये गये व्याख्यान का गंभीरता से श्रवण किया और बजट की बारीकियों एवं विशेषताओं को समझा और प्रधानमंत्री जी के अभिभाषण के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने विगत 10 दिनों से चल रहे बूथ विस्तारक अभियान की गहन समीक्षा की और कार्य की प्रगति को देख कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है ।

इस कार्यक्रम के‌‌ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह ने अपने उद्बोधन मे कहा कि भारत वर्ष के इतिहास मे बजट का प्रारूप इतना सुंदर कभी नहीं रहा है और आप‌ सब इस बात को समझ लीजिये कि ये बजट नये भारत का श्रृजन करने‌ वाला‌ है, ये सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं‌ संतुलित बजट अपने आप मे अभूतपूर्व है और वही समाज का हर एक वर्ग इस बजट से लाभान्वित होने वाला है, चाहे हम कृषि क्षेत्र हो, चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र ‌हो, चाहे उद्योग का क्षेत्र हो, चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, चाहे रक्षा का क्षेत्र हो, चाहे अनुसंधान का क्षेत्र हो, चाहे गरीब कल्याण का क्षेत्र हो सभी का बराबर ध्यान इस बजट मे दिया गया है और ये बजट आधुनिक भारत के निर्माण एवं विश्व पटल पर हमे महाशक्ति के रुप मे स्थापित करने के लिये आधार स्तम्भ बनने वाला है ।

बूथ विस्तारक महाभियान पर प्रकाश डालते‌ हुये प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारे पितृ पुरूष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन कार्यकर्ता श्रृजन मे ही न्योछावर कर दिया, चाहे संघ के एक प्रचारक के रूप मे‌ रहा हो, चाहे संगठन मंत्री के रूप मे रहा‌ हो, चाहे प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे रहा‌ हो और चाहे राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप मे रहा हो, श्री ठाकरे जी का जीवन संगठन के व्यापक विस्तार और अपनी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने मे ही समर्पित रहा है। अपने ऐसे देवतुल्य पितृ पुरूष के जन्मशताब्दी वर्ष को हम‌ संगठन पर्व के रूप मे मना रहे‌ हैं और प्रदेश नेतृत्व के मन मे ये विचार आया था कि सही ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर हम‌ सब कार्यकर्ता उनके बताये पथ पर चल कर संगठन के लिये कुछ ऐसी उपलब्धि हासिल करें जो अपने आप मे अद्वितीय हो, ये‌ बूथ विस्तारक अभियान उसी परिकल्पना को सिद्ध करने के निमित्त आयोजित किया जा रहा है और सांगठनिक इतिहास मे ये सबसे बड़ा कार्यक्रम है जिसमे सभी प्रदेश भर के 65 हजार‌ बूथों पर बूथ समितियों के माध्यम से लगभग 42 लाख नये कार्यकर्ताओं का श्रृजन कर रहे हैं ।

वही समस्त बूथ समितियों के डिजिटलाइजेशन हो जाने से हमारा समस्त डाटा स्थाई हो जायेगा और आवश्यकता पड़ने पर हर बूथ‌ समिति की जानकारी सिंगल क्लिक पर उपलब्ध होगी और वही एक बार इस कार्य को पूर्ण होने बाद‌ हमे आगामी समय मे कोई डिगा नही सकता है ।

वही प्रदेश उपाध्यक्ष ने सिंगरौली जिले के बूथ विस्तारक अभियान की प्रगति पर‌ अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि ये‌ हमारे‌ सिंगरौली के कर्मठ कार्यकर्ता दुर्गम परिस्थितियों मे भी इस अभियान को पूर्णतया सफल करने के करीब पहुंच चुके‌ हैं ये अपने आप मे बहुत बडी़ उपलब्धि है मैं आप सब कार्यकर्ताओं को इसके लिये बधाई देना चाहता हूं कि आपने इस असंभव से लगने वाले कार्य को अपने परिश्रम और निष्ठा के‌ माध्यम से सफल कर दिखाया है। संगठन के द्वारा ‌सौंपी गयी इस जिम्मेदारी को समयावधि मे‌ पूर्ण कर पार्टी को समर्पित कर देना यही श्री ठाकरे जी के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि ‌है ।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि हम सब अपने लक्ष्य के‌ समीप पहुंच चुके‌ हैं और हम इस अभियान मे संभाग मे प्रथम स्थान पर हैं और आगामी 3 दिवस मे‌ हम‌ सब पूरी तन्मयता से शेष बची हुई समितियों का गठन कर उनका डिजिटल सत्यापन‌ पूर्ण करके निश्चय ही प्रदेश के‌ अग्रणी जिलों मे शामिल हो जायेगा और इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप शाह ने‌ किया और वही आभार प्रकट करने का कार्य जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया ।

उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र मेश्राम, रामसुमिरन गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पूर्व सीडा अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्रा, पूर्व निगम अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य डी एन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष सुंदर शाह, सरोज सिंह, प्रवीण तिवारी, सरोज शाह, किरण सोनी, चंद्रिका वैश्य, जिला महामंत्री राजकुमार दुबे, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनोद चौबे, पूनम गुप्ता, ध्रुव सिंह, अरविंद तिवारी, प्रवेंद्र धर द्विवेदी, बविता जैन, कलावती यादव, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रभारी अभय कांत तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, पिछडा़ वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य , अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज‌ अहमद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेश‌ पांडेय, भारतेंदु पांडेय, गोविन्द प्रसाद वैश्य, रविन्द्र पांडेय, अर्चना बियार, ध्रुवेंद्र चतुर्वेदी, देवी प्रसाद वैश्य, शारदा शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुग्रीव पाठक, रजनीश पांडेय, मेघनाद वैश्य, लालजी शाह, लखपति वैश्य, कमल किशोर गुप्ता, हरिशंकर शाह, सुनील सिंह गहरवार, रविन्द्र चतुर्वेदी एवं‌ सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...