ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 31/01/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के शहरी क्षेत्र बैढ़न में बकायेदारों की वसूली की मुहिम तेज करते हुये बड़े एवं डिफाल्टर व दबंग विद्युत बिल बकायेदारों की राशि जमा नहीं होने पर मुख्यालय के निर्देश पर स्वयं वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर कार्यवाही जारी है ।

जिसमे आज इसी तारतम्य में मुहिम के तहत जनवरी 2022 माह के अंतिम दिन तक भुगतान नहीं होने के कारण पचौर आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित जेबी शाही जो कि बहुत बड़े ठेकेदार हैं जिनके परिसर पर 3 लाख से अधिक बिजली बिल बकाया राशि व 1.6 लाख पूर्व में की गयी बिजली चोरी की राशि बकाया होने तथा लंबे समय से जमा नहीं करने के कारण कार्यपालन अभियंता शहर वैढन समस्त अधीनस्थ अधिकारियों के साथ परिसर में पहुच कर प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही की गयी ।
वही जेबी साही के परिसर की लाइन बार-बार काटने और कई बार संपर्क करने के बाद भी राशि जमा नहीं होने पर आज शहर संभाग के समस्त टीम एवं पुलिस गनमैन के साथ घर पर छापा मारते हुए पूर्व में काटे गये कनेक्शन को जुड़ा पाये जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया और मौके पर जेबी शाही के भाई एसपी सिंह उपस्थित रहे और वही जिनके द्वारा जांच टीम से लिखित में अनुरोध किया गया कि अभी वर्तमान में राशि की व्यवस्था नहीं है आगामी माह में अनिवार्य रूप से राशि को जमा कर दिया जायेगा ।
वही बिजली विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि 1 किलोवाट स्वीकृति भार में 12 किलो वाट का लोड भी पाया गया जो कई बार लाइन कर्मचारियो को बताने के बावजूद घर से धमकाकर भगाया जा चुका था और वही वरिष्ठ अधिकारियों के टारगेट में था जो प्रतिमाह कार्यवाही का जबाबदेही होती है ।
*वही जानकार बताते है कि द्वितीय अपराध न्यायालय में दर्ज होने पर परिवाद प्रस्तुत के बाद हाईकोर्ट से जमानत वगैरह करानी पड सकती है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal