Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिले के कांग्रेसी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन पत्र, कुछ मांग पर बनी सहमति

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 31/01/2022

फुटपाथी व ठेला दुकानदारों को नगर निगम द्वारा हटाये जाने के विरोध में

जिले के कांग्रेसी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन पत्र, कुछ मांग पर बनी सहमति

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय बैढन के अंतरराज्यीय बस स्टैंड बैढन के आस – पास नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” के तहत विगत माह पूर्व में नगर निगम प्रशासन द्वारा हटाकर स्थान देकर सुव्यस्थित किया गया था जिनका रोजी रोटी प्रभावित होने से भूखे मरने की कगार पर थे और वही विगत दिवस जिले के कांग्रेस नेता अरविंद सिंह चंदेल से मिलकर लोगो ने अपनी अपनी व्यथा सुनायी और वही उन्होंने कहा कि “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” के नाम पर केवल गरीबों को परेशान कर रोजी रोटी से खेला जा रहा है ।

वही आज नगर निगम द्वारा फुटपाथी व ठेला दुकानदारो को हटाने जाने के विरोध में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में शहर भर में फुटपाथ एवं ठेला दुकानदारों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह को ज्ञापन सौंपा गया और वही उनके द्वारा कहा गया कि नगर निगम संविदा कर्मचारी रोहित सिंह और रोहित चौरसिया को इस कार्य से हटा दी जाने बात कही गयी और कुछ माँगो लेकर बैठकर चर्चा कर हल कर लिया जायेगा ।

मौके पर कांग्रेस नेता रामअशोक शर्मा, रूपेश पाण्डेय, अनिल सिंह, रामनिवास तिवारी सहित अन्य नेता व कोतवाली पुलिस के स्टाप व फुटपाथी व ठेला दुकानदार भारी संख्या में इस विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन सौपने में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...