
सिंगरौली/ एनसीएल के जयन्त प्रोजेक्ट के CHP जयन्त में सफाई के दौरान NCL संविदा एजेंसी सींगरौली स्टोन क्रेशर कंपनी का मजदूर का बंकर में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई, मौत के बाद अन्य मजदूर साथी उसे तत्काल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयन्त ले आये जहाँ डॉक्टर के मृत घोषित करने के बाद मजदूर साथी मृतक के परिजन एवं एवं NCL जयन्त प्रबन्धन के बीच नेहरू शताब्दी हॉस्पिटल में घंटों तक राहत राशि को लेकर हंगामा चला, इसी बीच हंगामा बढ़ता देख कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ।।

बताया जा रहा है कि संविदा कर्मी पटवारी रावत पिता गणेश रावत उम्र 22 वर्ष निवासी सीधी एनसीएल के जयंत प्रोजेक्ट स्थित सीएचसी के बंकर में बिना सेफ्टी उपकरण के सफाई का काम कर रहा था, उसी दौरान मजदूर का पैर स्लीप कर गया और बंकर में गिर गया, गिरने के बाद उसपे ऊपर पहले से पड़ा कोयला आ गया जिनके कारण उसकी मौत हो गयी।
उनके बाद अन्य मजदूर साथियों के द्वारा उसे तत्काल नेहरू शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर जैसे ही उनके परिजन एवं मजदूर साथियों को लगी तो कार्य स्थल पे लापरवाही को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, हंगामे को बढ़ता देख स्थानीय पुलिस ने कई अन्य थानों की पुलिस बल को भी बुलाया गया। उनके बाद एनसीएल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं कुछ मौखिक कुछ लिखित सहायता राशि देकर मामले को शांत कराया गया।अब देखना ये है कि मजदूर को मिलने वाला सहायता राशि लिखित और मौखिक ही रहता है या साकार भी होता है।।
आप को बता दे कि लापरवाही की ये NCL जयन्त की पहली घटना नही है ऐसी घटनाएं अक्सर लापरवाही के कारण प्रोजेक्ट में होती रहती है जिससे वहां के मजदूर कर्मचारियों की जान तक चली जाती है लेकिन फिर भी NCL प्रबन्धन इसपे कोई ध्यान नही देता और मजदूर यूनियन भी इसपे हाथ पर हाथ धरे बैठा है।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal