Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एन.सी.एल.अमलोरी कोयला खदान में लगी आग डीजल टैंकर में लगी आग चालक की बाल-बाल बची जान।।

सिंगरौली:–एनसीएल अमलोरी परियोजना के खदान में प्रबंधन की लापरवाही फिर से सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमलोरी परियोजना के खदान में कार्य के दौरान डीजल टैंकर में बैटरी के शार्ट सर्किट होने से आगे वाले बोनट में आग लग गई, जिससे डीजल घटना स्थल पर ही डीजल टैंकर जलकर खाक हो गया।

वही चालक किसी तरह भाग कर अपना जान बचा बचा लिया। जानकारी के लिये बतादे की हमेशा की तरह सुबह ड्यूटी के दौरान ड्राइवर लाइटव्हीकल से डीजल टैंकर को उठाया जिसका नम्बर MP66G 1225 हैं जिसको लेकर खदानों में चल रही भारी भरकम मशीनों को डीजल आपूर्ति करने के हेतु खदान पहुँचा, जहाँ खदान पहुँचते ही देखा कि टैंकर से धुआं निकल रहा है, ड्राइवर ने तत्काल टैंकर खड़ा कर नीचे उतरा की देखते ही देखते टैंकर आग की लपटों से धधकने लगा। जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई लेकिन जबतक अधिकारी व दमकल खदान तक पहुँचते की डीजल टैंकर जलकर खाक हो चुका था।

उक्त घटना से एनसीएल को लाखों का नुकसान हुआ है। बतादे कि खदान की यह कोई पहली घटना नही इसके पहले भी कई बड़े बड़े हादसे खदानो में हो चुके हैं। इतना ही नही वल्कि जयंत परियोजना को ले लिया जाय तो एक ही महीने के अंदर खदानों में यह दूसरी घटना होगी। फिर भी जिम्मेदार अपने हरकत से बाज नही आ रहे, उक्त घटना संबंधित अधिकारी की घोर लापरवाही को उजागर करता है।।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...