ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/01/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में “स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022” के तहत जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त के मार्गदर्शन में एनटीपीसी विन्ध्यनगर कॉलोनी परिसर क्षेत्र में नगर निगम अमला द्वारा गंदगी वाले जगहों पर नगर निगम एवं एनटीपीसी के सफाई मित्रों द्वारा साफ – सफाई किया गया है ।

वही बताते हैं कि एनटीपीसी विध्यनगर परिसर क्षेत्र वैसे ही साफ – सुथरा रहता है और वहीं पर आज नगर निगम अमला द्वारा फैले हुये गंदगी एवं कचरे को नगर निगम और एनटीपीसी सफाई मित्रों द्वारा साफ – सफाई कर कचरे को हटाया गया ।
मौके पर स्वच्छता नोडल व्हीपी उपाध्याय, स्वच्छता समन्वयन स्वच्छता समन्वयन अमित सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जीतेंद्र सिंह, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, राजू, सीटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेंद्र सिंह, विवेक सिंह एआईसी टीम के हेड आशीष शुक्ला, रोहित चौरसिया सहित सफाई मित्र मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal