“स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” व कोरोना संक्रमण बढ़ते व देखते हुये शहर को सुव्यवस्थित करने हेतु जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन – नगर निगम प्रशासन ने सड़क पर उतरकर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी – होगी चालानी व जप्ती की कार्यवाही

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022” व जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुये और शहर को सुव्यवस्थित व सुसज्जित रखने हेतु कोतवाली थाना रोड और पोस्ट ऑफिस रोड सड़क के किनारे व आसपास सब्जी दुकाने एवं अन्य दुकानें फुटकर सभी दुकानदारों द्वारा फिर से अतिक्रमण किये जाने पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन ने सड़क पर उतरकर चेतावनी दी गयी है कि यहां पर दुकान वगैरह न लगाये जहां पर स्थान निर्धारित है वही पर दुकान वगैरह लगाये नहीं तो आगे चालानी कार्यवाही की जायेगी ।

मौके पर अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन, संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, नगर निगम आयुक्त आर.पी. सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, बैढन कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण पाण्डेय, बैढन हल्का पटवारी उमेश नामदेव सहित नगर निगम अमला एवं कोतवाली थाना के पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badbtakarwn.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal