
बढ़ता कारवाँ/भोपाल/मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये शिवराज सरकार ने प्रदेश भर में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है और सीएम चौहान ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में तेजी से आंकड़े बढ़ते रहे है और ऐसी स्थिति में 15 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक कक्षा 1 से कक्षा 12 वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. 20 जनवरी से होने वाली प्री बोर्ड की परीक्षा अब नही होगी ।
बता दें कि स्कूलों को बंद करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी जिस तरह से लगातार संक्रमित मरीज सामने आ रहे थे और ऐसी स्थिति में माना जा रहा था कि जल्द स्कूलों को बंद कर दिया जायेगा और वही क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में केस और अधिक तेजी से बढ़ेंगे और पीक पर पहुंचने के साथ ही रोजाना मामले में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिसको देखते हुये 15 दिन तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है ।
गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश बाल मानवाधिकार आयोग द्वारा भी स्कूलों को बंद करने की मांग की गयी थी पत्र लिखकर इस मामले में सचिव ने राज्य शिक्षा केंद्र से स्कूलों को बंद करने पर फैसला लेने की अपील की थी, जिसके बाद अब 15 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक के लिये पहली से लेकर 12 वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है ।
वही वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal