
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन युवा टीम सिंगरौली के प्रेरणा स्त्रोत व जनक कहे जाने वाले स्वरोचिष सोमवंशी (आईएएस) आज 24 दिसम्बर 2021 को जन्मदिन के अवसर पर “युवा टीम सिंगरौली”के सदस्यों द्वारा सिंगरौली तहसील के ग्रामीण क्षेत्र नौगई के पास हरैया शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जाकर छात्र – छात्राओं को पाठ्य सामग्री वगैरह वितरण कर जन्मदिन मनाया गया ।

वही स्वरोचिष सोमवंशी (आईएएस) जन्मदिन के अवसर पर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष फरदीन खान के द्वारा जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर बैढन में मरीजों को फल वितरण किया गया ।
बताते हैं कि स्वरोचिष सोमवंशी (आईएएस) सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढन में एसडीएम के पद पर पदस्थ रहे और वही प्रशासनिक कार्य करते हुये उनके द्वारा कई सामाजिक कार्य गया किया है और जिले के युवाओं को सामाजिक कार्य से जोड़ते हुये उन्होंने सामाजिक कार्य जैसे रक्तदान, एहसास के तहत जरूरतमन्दों को ठंड से बचने हेतु गर्म कपड़े व कम्बल वितरण एवं शिक्षा, समामाजिक समरसता बनाने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा व दुर्घटना जीवन बीमा योजना, स्वास्थ्य सम्बंधित और अन्य सामाजिक कार्य इत्यादि किये गये है जो आज भी यहाँ के भुलाये नही भूलते है और यह हम नही कहते लोग बताते है कि 2013 में सिंगरौली जिले मुख्यालय में वर्षों से फैले हुये को अतिक्रमण हटाने के पहले व हटाने के बाद जिले के युवा पीढ़ी उनसे जुड़ते गये जो आज भी गली – चौराहों पर नाम की चर्चा आज भी होती रहती है जैसे जिले के खूब चर्चित पूर्व सिंगरौली कलेक्टर अनुराग चौधरी (आईएएस), सिंगरौली कलेक्टर केवीएस चौधरी (आईएएस), सिंगरौली एसडीएम स्वरोचिष सोमवंशी (आईएएस), नगर निगम सिंगरौली आयुक्त छवि भारद्वाज (आईएएस), सिंगरौली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने समस्या निवारण के साथ – साथ एवं सामाजिक कार्यों और जिले के युवाओं और सभी समुदायों से जुड़े रहे ।
वही स्वरोशीष सोमवंशी (आईएएस) सिंगरौली एसडीएम रहे जो प्रमोशन के बाद जिला पंचायत सीईओ रायसेन और सिवनी में रहे और इसके बाद जिला कलेक्टर उमरिया रहे ।
*मौके पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरैया प्रधानाध्यापक विजयालक्ष्मी, चित्रकूट प्रसाद पाण्डेय, गोविंद प्रसाद पनिका, मंगलावती वर्मा, स्वाति तिवारी, युवा टीम से एस.डी.गर्ग, फरदीन खान, बजाज इलेक्ट्रिक लिमिटेड इंदौर के मुकेश युवान सहित अन्य लोग युवा टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal