
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिवस पूर्व 24 दिसम्बर को शासकीय कार्यालयों में सुशासन दिवस मनाया गया ।

वही कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन ने सभी अधिकारियों – कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहने, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाब देह बनाने के लिये हर संभव प्रयास करने एवं नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलायी गयी ।
उक्त अवसर पर संयुक्त विकास सिंह, बी.पी. पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार सहित अन्य अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal