“स्वच्छ प्रेरणा महोत्सव” के तहत “सुशासन दिवस” पर प्लाग रन का हुआ आयोजन
आगामी “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” में सक्रिय सहयोग के लिये कलेक्टर ने आम लोगो से की अपील
“स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव’ के दौरान मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सीधा प्रसारण के माध्यम से देखा व सुना गया

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आगामी “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” की तैयारियो को गति देने और सहभागियो के प्रोत्साहन के लिये नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में प्लाग रन का आयोजन प्रातः 9:00 बजे किया गया और वही प्लाग रन का आयोजन माजन मोड़ से स्टेडियम, गनियारी प्रधानमंत्री आवास से स्टेडियम एवं इंद्रा चौक नवजीवन विहार से स्टेडियम तक कचरा उठाते हुये किया गया ।

वही राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता में “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” में शहर को कचरा मुक्त करने एवं स्वच्छता मे नगर निगम को रैकिंग में प्रथम स्थान पर लाने के उद्देश्य से “स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव”की शुरूआत की गयी जिसमे “स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव” के प्रथम चरण में प्लाग रन आयोजित हुयी।
विभिन्न सामाजिक संस्थाओ, एन.जी.ओ. विभागीय अधिकारी व समाजसेवी हजारो की संख्या में शामिल हुये और सफाई मित्रो के सम्मान में मुख्य सड़को और बाजारो से गुजरते हुये प्लास्टिक कचरा एकात्रित किया गया और साथ ही थीम के अनुसार जल स्त्रोत व तालाबो की सफाई सामूहिक श्रमदान से की गयी और वही प्लाग रन के बाद निकाय स्तर पर स्वच्छता मे सहयोगियो का सम्मान कलेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र देकर किया गया और वही स्वच्छता व्यवस्था मे लगे सफाई कर्मी, नियमित स्वच्छता में योगदान देने वाले संस्थान प्रमुख रूप से शामिल रहे ।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री मीना ने अपने उद्बोधन में शहर के प्रति प्रेरित भाव से स्वच्छता मे सहयोग करने वाले सभी संस्थान और सहयोगियो का धन्यवाद व्यक्त किया ।
सिंगरौली कचरा मुक्त शहर के रूप में अपनी पहचान प्रबल कर सके और इस हेतु सबके सहयोग की अपील की गयी और वही “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” में सिंगरौली फाईव स्टार शहर और रैकिंग मे पहले पायदान पर आये इसके लिये शहर के नागरिको सहित नगर पालिक निगम सिंगरौली की भूमिका को प्रमुख बताते हुये अपने स्तर पर सबके सामूहिक प्रयास की बात कही गयी ।
समारोह के दौरान विभिन्न कलाकारो द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन करते हुये भागीदारी की गई। जिसमें योक्सी डान्स स्टूडियो के नृत्यकारो ने स्वच्छता के प्रति डांस के माध्यम से अपना संदेश दिया। वही आरिफ म्यूजिकल ग्रुप ने संगीतमय प्रस्तुति दी। नागरिको में गीतकार अनिल आसियाना और नृत्य में ऋषि कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी।
निकाय स्तर पर सम्मान समारोह के पश्चात उपस्थित नगारिक स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव के इंदौर से प्रसारित होने वाले लाईव टेलीकास्ट से जुड़े और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिये गये उद्बोधन और संकल्प से रूबरू हुये और शहर के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता हेतु सामूहिक स्वच्छता संकल्प के साक्षी बने।
उक्त अवसर पर नगर निगम अधीक्षण यंत्री व्ही.पी. उपाध्याय, उपायुक्त आर.पी. वैश्य, उपायुक्त वित्त सत्यम मिश्रा, पूर्व पार्षद संजीव अग्रवाल, हीरालाल सोनी, हरिदास गुप्ता, कार्यपालन यंत्री आर.के.जैन, सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये, प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री पी.के. सिंह, अनुज सिंह, स्वच्छता समन्वयक अमित सिंह, आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, सीटाडेल मैनेजर रावेन्द सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जीतेन्द्र सिंह सहित आईईसी व सीटाडेल की पूरी टीम और स्वच्छता प्रकोष्ठ के समस्त कर्मचारी की सहभागीता रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal