Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

फुटपाथ पर सामान बेंचने वालों का लगभग डेढ़ लाख का सामान चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे के अंदर चढ़ा पुलिस के हत्थे चोरी का सामान बरामद, चोरी में उपयोग किया गया हाथ ठेला भी जप्त

बढ़ता कारवाँ/सिगरौली (जमुना सोनी) बैढन फुटपाथ पर सामान बेंचने वाले दुकानदार एक गोमती में अपना सामान रात में रखकर घर चले जाते थे जहां से एक शातिर चोर ने गोमती से सारा सामान पार कर दिया।

वही रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुये गनियारी फैक्ट्री रोड बलियरी बीपीएल कालोनी से शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग डेढ़ लाख कीमत का सामान बरामद कर लिया है ।

वही मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों फरियादी दीपक पिता बनवारी गुप्ता उम्र 28 वर्ष सा. गैस फैक्ट्री रोड गनियारी द्वारा कोतवाली पहुंचकर रिपेार्ट दर्ज कराया कि फरियादी अपने भाई विजय गुप्ता, पिन्टू गुप्ता, रवि गुप्ता के साथ फुटपाथ में घड़ी, चश्मा, बेल्ट, टोपी, मोबाइल कवर, हेड फोन पर्स सहित अन्य सामग्री की दुकानदारी करके जीविकोपार्जन करते हैं और सभी लोग सामान को रात में वैढ़न बस स्टैण्ड के पीछे राजीव काम्पलेक्स के पास चौपाटी में अपनी एक गोमती में रखे है जिसमे हमेशा की भांति सभी भाई अपना सामान अपने गोमती में रखकर ताला बंद करके घर चले गये थे जब सुबह दुकान लगाने के लिये आये तो देखा की गोमती का ताला टूटा हुआ था एवं उसमें रखा सामान घडी, 664 पीस, बेल्ट 301 पीस, पर्स 240 पीस, ब्लूटूथ 10 पीस, ग्लास 550 पीस, इयर फोन 180 पीस, चार्जर 10 पीस, डाटा केबल 30 पीस, मोबाइल कवर 520 पीस, चाभी छल्ला 21 पीस, चाकू-छिलनी 16 पीस, चश्मा 434 पीस, ब्रेसलेट 20 पीस, टार्च 24 पीस, बेल्ट का बक्कल 20 पीस जो की झोला में रखा था जिसकी कीमत 150000 रूपये है जो अज्ञात चोर द्वारा गोमती का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है और वही रिपोर्ट पर कोतवाली में अप. धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश कुमार पाठक एवं थाना प्रभारी वैढ़न निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय को उक्त घटना की पतासाजी एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया और वही कोतवाली प्रभारी द्वारा उक्त घटना की पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी जिसमें आरोपी अजय उर्फ अज्जू लखेरा पिता शिवबर्मन लखेरा उम्र 24 वर्ष निवासी गनियारी के बलियरी बीपीएल कालोनी थाना वैढ़न जिला सिंगरौली के कब्जे से उक्त चोरी का सामान कीमती डेढ़ लाख सामान एवं ढोने में उपयेाग किया गया हाथ ठेला बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ।

*उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक, कोतवाली थाना निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय, उनि संदीप नामदेव, कार्यवाहक सउनि पप्पू सिंह, अरविन्द द्विवेदी, अमित द्विवेदी, प्रआर पंकज सिंह चौहान, आर. जीतेन्द्र सेंगर, अभिमन्यू, महेश पटेल की अहम भूमिका रही ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...