Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बरगवां पुलिस की बडी कार्यवाही,24 घण्टे में किया अंधी हत्या पर्दाफाश

चार आरोपी गिरफ्तार एवं एक किशोर भी शामिल,हत्या मे प्रयुक्त 02 रक्तरजिंत बलुआ (फरसी) जप्त

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बरगवां//राजकुमार सिंह//राघवेन्द्र सिंह “राजू”

BK NEWS//SINGRAULI:- बरगवां पुलिस निरीक्षक आर.पी.सिंह एंड टीम के हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी है।आपको बता दे कि दिनांक 19/12/2021 के सुबह मझिगवां से सूचना प्राप्त हुई कि एक पुरूष की हत्या हो गई।बरगवां टी आई आर.पी.सिंह मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त मामले में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह अवगत कराते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन मामले को बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए पंचनामा की कार्यवाही कर फोटोग्राफी,वीडियो ग्राफी कराते हुए तथा द्वारा मौके पर एफएसएल अधिकारी से निरीक्षण कराते हुए पूछताछ शुरू की गई जो सूचनाकर्ता सुब्बालाल पनिका पिता स्व.लल्लूराम पनिका उम्र 20 वर्ष निवासी मझिगवां देवहाटोला थाना बरगवां द्वारा बताया गया कि इसके पिता लल्लूराम पनिका दिनांक 18.12.2021 के 10.00 बजे रात खाना पीना खाकर घर के सामने बने मैरा मे सोने गये थे,जिनकी दिनांक 19.12.2021 के सुबह मैरा से 100 मीटर दूर खून से लथपथ लाश पडी है,अज्ञात ब्यक्ति द्वारा लल्लूराम पनिका की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है, जिस पर अपराध क्रमांक 701/2021 धारा 302 भा.द.वि. कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के क्रम मे आरोपियान की पतारसी की गई जो आरोपी संतराम पनिका पिता कैलास पनिका उम्र 22 वर्ष निवासी बसौडा (दरबारी) थाना चितरंगी दस्तयाब हुआ जिससे पूछताछ की गई जो अपने साथी दादू बैगा पिता अमरनाथ बैगा उम्र 22 वर्ष निवासी सरहा थाना जियावन, प्रदीप कुमार जायसवाल पिता नारायणदास जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी दरबारी थाना चितरंगी , रामलल्लू बैगा पिता छोटेलाल बैगा उम्र 19 वर्ष निवासी कर्री बम्हनीटोला थाना बरगवां एवं 01 किशोर के साथ लल्लूराम पनिका से पुरानी रंजिश (संतराम पनिका की शादी लल्लूराम पनिका की बडी लडकी राजकुमारी से वर्ष 2019 मे हुई थी, जो शादी के करीबन 01 वर्ष बाद आरोपी संतराम राजकुमारी को मारपीट कर प्रताडित करता था, जो राजकुमारी करीबन डेढ वर्ष से अपने मायके मे रह रही थी, तथा 03-04 माह पूर्व राजकुमारी की शादी लल्लूराम द्वारा अन्यत्र कर दी गई थी, इसी बात की रंजिष को लेकर आरोपी संतराम घटना के 04-05 दिन पूर्व लल्लूराम पनिका के घर आकर बोला था, कि तुम हमारी जोडी बिगाड दिये हो, तुम्हे काट डालूगां) को लेकर बलुआ से काटकर एवं डण्डे से पीट पीट कर हत्या कर देना बताया।आरोपियों द्वारा घटना मे प्रयुक्त 02 बलुआ (फरसी) , 01 डंण्डा एवं घटना मे प्रयुक्त मार्शल वाहन को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक आर.पी.सिंह के नेतृत्व मे उपनिरी.खेलन सिंह करिहार,सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया,सउनि अनिल मिश्रा, साहबलाल सिंह, प्रवीण मरावी, प्र.आर. संजीत सिंह, नरेन्द्र यादव एवं आरक्षक विवेक सिंह, विकेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...