Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चुरहट में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की अभूतपूर्व सफलता पर जनता का आभार – अजय सिंह “राहुल”

न पहुंचने वाले 30 दिसंबर तक चिरायु अस्पताल में मुफ्त जांच करा सकेंगे – पूर्व नेता प्रतिपक्ष

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सीधी//राघवेन्द्र सिंह “राजू”

BK NEWS//SIDHI:- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने स्व. कुंवर अर्जुन सिंह “दाऊ साहब” की याद में चुरहट सीधी में आयोजित विगत तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की अभूतर्पूव सफलता पर चुरहट की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि जिस उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया था वह पूरा हुआ। हजारों लोगों ने जागरूकता का परिचय देकर अपनी जांच कराई, जिससे शिविर की प्रासंगिकता सिद्ध हुई है।अजय सिंह ने कहा है कि कुछ लोग मुफ्त चिकित्सा शिविर का लाभ नहीं ले पाये है।मेरा चुरहट क्षेत्र के ऐसे सभी लोगों से आग्रह है कि वे 30 दिसंबर 2021 तक अपने परिचय पत्र के साथ यदि भोपाल चिरायु मेडिकल पहुंचेगे तो वहाँ के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा उनकी मुफ्त जांच की जायेगी।उन सभी को आगे के इलाज के लिए सुविधा और परामर्श दिया जायेगा।सिंह ने चिरायु अस्पताल के संचालक डा.अजय गोयनका का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होने चिकित्सा शिविर के आयोजन में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...