ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/12/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त के मार्गदर्शन में “गुड गवर्नेंस सप्ताह’ के तहत “जन समस्या शिविर निवारण शिविर” कल दिनांक 20/12/2021 से प्रारम्भ होकर नगरीय क्षेत्रो के प्रत्येक वार्डो के शासकीय सार्वजनिक स्थल जैसे में शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं सामुदायिक भवनों में आम जनता से जुड़ी मूलभूत जन समस्या एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ को लाभ पहुचाने हेतु *”जनसमस्या निवारण शिविर”* के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभाविन्त कराने के उद्देश्य से जो सुबह 09:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आवेदन पत्र एवं फार्म लिये जा रहे हैं ।
वही आज दिनांक 21/12/2021 को नगर निगम के राजीव वार्ड क्र. 39 शास. प्राथमिक (कन्या) विद्यालय परिसर बैढन में *”गुड गवर्नेंस सप्ताह”* के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगा हुआ है जिसमें नाली – पानी सड़क, राशन, सभी प्रकार के पेंशन, समग्र आईडी, बिजली खंभा, स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री आवास सहित इत्यादि विभिन्न प्रकार के जन समस्याओं के निवारण हेतु आवेदन पत्र लिये जा रहे एवं फार्म भरे जा रहे हैं ।
वही अपने बैढन क्षेत्र के नजदीकी वार्ड कल और दूसरे दिन दिनांक 22/12/2021 को आदर्श वार्ड 40 राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढन में शिविर और दिनांक 23/12/2021 को गनियारी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर (एलआईजी के पास) *”गुड गवर्नेंस सप्ताह”* के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगेगा जिसमें अपने जन समस्या से सम्बन्धित आवेदन पत्र एवं योजना के फार्म भर के जमा कर सकते हैं ।
वही बताया जा रहा है कि *”गुड गवर्नेंस सप्ताह”* के तहत आज दिनांक 21/12/2021 को कई वार्डों में जनसमस्या शिविर लगाया गया है जैसे – मोरवा जोन के प्राथमिक पाठशाला अरझागेरुआ वार्ड क्र. 02, प्राथमिक पाठशाला बिरसा मुंडा वार्ड क्र 05, सामुदायिक भवन मोरवा एलआईजी क्र.09, शासकीय मिडिल स्कूल सरसवाह (जयन्त) वार्ड क्र.15, जयंत बस स्टैंड वार्ड क्र.16, शासकीय मिडिल स्कूल बनौली वार्ड क्र. 21, समुदायिक भवन नवानगर वार्ड क्र. 23, नगर निगम उप कार्यालय नवजीवन विहार वार्ड क्र. 32, विन्ध्यनगर एनटीपीसी बेवा क्लब वार्ड क्र.34, समुदायिक भवन हिरवाह वार्ड क्र. 43 में शिविर जारी है ।
*मौके पर मुख्य रूप से उक्त शिविर में वार्ड प्रभारी एलके सिंह, आईपी नागर, मिथिलेश तिवारी, राहुल सहित भारी संख्या में हितग्राही महिलाये – पुरुष मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal