Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हाइड्रा वाहन के कुंडी में सफाई कर्मी झूलकर गोमतियो में फसाते है पट्टा (रस्सा), अनहोनी होने की संभावना

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/12/2021

नगर निगम प्रशासन द्वारा आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने का कार्य रहा जारी हाइड्रा वाहन के कुंडी में सफाई कर्मी झूलकर गोमतियो में फसाते है पट्टा (रस्सा), अनहोनी होने की संभावना

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासक राजीव रंजन मीणा के दिशा – निर्देशन में नगर निगम आयुक्त आर.पी. सिंह के मौजूदगी में नगर निगम अमला द्वारा “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2022” के तहत शहर को स्वच्छता व सुव्यवस्थित और सुंदरता बनाये रखने हेतु लोगो द्वारा सड़क के किनारे व नाली पर किये गये अतिक्रमण हटाने का कार्य आज दूसरे दिन भी जारी रहा ।

वही लोगों को समझाइश दी गयी कि सड़क के किनारे एवं नाली के ऊपर टीन शेड दुकान वगैरह न लगाये और वही निर्धारित दिये गये स्थानों पर ही दुकान ठेला वगैरह लगाये ताकि जुर्माना (चालान) एवं अन्य परेशानियों से बचा जा सके ।

बताते हैं कि अंतरराज्ययीय बस स्टैंड के मेन गेट और काली मंदिर रोड (पुराना सब्जी मंडी के पास) 2 जगहों पर पुलिस सहायता केंद्र बूथ बेवजह कई साल खड़े हुये थे जिसे आज नगर निगम प्रशासन द्वारा सहायता बूथ को हटवाकर कोतवाली थाना के पीछे हाइड्रा वाहन से रखवाया गया और वही बताया जा रहा है कि किये गये स्थानों पर अतिक्रमण हटाने व साफ – सफाई का कार्य अनवरत जारी रहेगा ।

वही गुमटियां – आलमारी वगैरह लगी थी जो आज नपानि अमला द्वारा हटाया गया और जहां पर आज सड़क और रास्ते चौड़े दिख रहे और वही कुछ दुकानों के सामने का अतिक्रमण हटाकर नगर निगम के सफाई अमला द्वारा नालियों की साफ – सफाई भी की गयी ।

वहीं कुछ जगहों पर अतिक्रमण के हटाने के दौरान में सफाई कर्मी द्वारा जान पर खेलकर हाइड्रा वाहन के कुंडी में झूलकर गुमटियों के ऊपर चढ़कर पट्टा (रस्सा) फसाने के कार्य नये अंदाज में देखने को मिला और वही थोड़ी सी चूक हो जाये तो बड़ा हादसा हो सकता है और वही सावधानी व अन्य यंत्र की अति आवश्यकता है ।

*मौके पर नगर पालिक सिंगरौली आयुक्त आर.पी.सिंह, नगर निगम उपायुक्त आर.पी. वैश्य, अधीक्षण यंत्री एवं स्वच्छता नोडल अधिकारी व्ही.पी. उपाध्याय, कार्यपालन यंत्री आर.के. जैन, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, सहायक उपयंत्री (विद्युत) प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री पी.के.सिंह, अनुज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, अशोक त्रिपाठी, राजू, रोहित चौरसिया, एआईसी टीम एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी – कर्मचारी व सफाई मित्र मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...