
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 20/12/2021 को जिला पंचायत सदस्य नौढिया (गोरबी) वार्ड क्र. 13 जिला पंचायत सदस्य पद उम्मीदवार हेतु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता कामरेड संजय नामदेव ने अपने समर्थकों के साथ आज दोपहर लगभग 2 बजे भाकपा कार्यालय माजन मोड़ से पदयात्रा करते हुये कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला उप निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, रिटर्निग ऑफिसर संयुक्त बी.पी. पाण्डेय और संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह के समक्ष पर्चा भरा गया ।

वही पर्चा दाखिल कराने में समर्थको में महिलाये – पुरुष का हुजूम रहा और वही पदयात्रा करते हुये कलेक्ट्रेट के जिला निर्वाचन कार्यालय में पर्चा भरा गया और वही जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार संजय नामदेव को कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर स्वागत कर उनके पक्ष में नारेबाजी की ।

उक्त पर्चा भराने व पदयात्रा में मुख्य रूप से राजकुमार शर्मा, सुनील दुबे, संजय शर्मा, प्रमोद नामदेव, वकील सिंह, बृजेश जायसवाल, आनंद साहू, शिवकली साकेत, मीना सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष वेबकार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal