
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन विस्थापित ग्रामीण क्षेत्रों में कम समय में रुपये को दोगुने करने के लालच में आकर अनपढ़ गरीब आदिवासी फंस गये और वही जिले के तियरा ग्राम हाल पता खम्हरिया के लगभग 10 लोगो ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी की एक व्यक्ति द्वारा 5 वर्ष में रुपये में दोगुना करने का लालच देकर लगभग 50 -50 हजार रूपये लगभग ग्रामीणों से जमा करा लिये अब जब 5 वर्ष हो पूरे हो गये तो हीला हवाली किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रमीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है ।
मिली जानकारी के अनुसार मंधारी बैगा पिता रामधनी बैगा, रूपलाल बैगा पिता भुअर बैगा, बिहारीलाल पिता जगतलाल बैगा, राजलाल पिता दादू बैगा, मनवसिया पति बृजलाल बैगा, रामप्रसाद पिता दादू बैगा, मोतीलाल पिता राम बैगा, दसमत पति बेचन बैगा, रामनरायण पिता बहादुर बैगा, जगतलाल पिता रामधनी बैगा सहित सभी ग्राम तियरा हाल पता खम्हरिया के मूल निवासी हैं ।
वही सभी को बहला-फुसलाकर रमागोपाल वैश्य पिता केशवदास वैश्य सा. सिद्धिखूर्द के द्वारा क्रमश: 50 हजार, 50 हजार, 80 हजार, 80 हजार, 80 हजार, 50 हजार, 50 हजार, 50 हजार, 30 हजार, 70 हजार रूपये जमा कराया गया कि 5 वर्ष में दोगुना पैसा मिलेगा और जब 05 साल पूरे हो गये तो सभी लोग पैसा मांगने पर रामगोपाल वैश्य से पैसा मांगने लगे तो तब रामगोपाल ने बोला कि तुम लोग घर जाओ हम तुम्हारे घर आकर बाण्ड पेपर जो दिये हैं उसे लेकर बैंक में जमा करेंगे तब पैसा मिलेगा और झांसे में आकर सभी लोगों ने अपना ओरिजिनल बाण्ड पेपर दे दिया अब सब के पास मात्र फोटो कापी बची है ।
रामगोपाल वैश्य द्वारा पैसे मांगने पर हीला हवाली की जा रही है और वही ग्रामीणों ने कहा कि उनके जमा पैसे डबल करने के चक्कर में रामगोपाल वैश्य द्वारा हड़प लिये गये अब वह दर – दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं ।
*वही ग्रामीणो ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराते हुये कहा कि मामले की जांच कराकर उन्हें उनकी जमा राशि वापस करायी जाये ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal