Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बरगवां पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा 04 आरोपी गिरफ्तार, 01 किशोर भी था शामिल, हत्या मे प्रयुक्त 02 रक्तरजिंत बलुआ जप्त

बढता कारवाँ/ सिंगरौली ब्यूरो कार्यालय (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस दिनांक 19/12/2021 को सुबह बरगवां थाना अंतर्गत मझिगवां से पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी कि एक पुरूष की हत्या हो गयी है उक्त सूचना जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह को दी गयी और वही जिनके द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर मृतक के शव मे आवश्यक कार्यवाही कर आरोपी के गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बरगवां आर.पी. सिंह के नेतृत्व मे टीम में पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर पहुचकर मृतक का शव कब्जे मे लेकर पंचनामा कार्यवाही कर फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी करायी गयी और वही मौके पर एफएसएल अधिकारी ने निरीक्षण कराया और पूछतांछ की गयी तो सूचनाकर्ता सुब्बालाल पनिका पिता स्व. लल्लूराम पनिका उम्र 20 वर्ष निवासी मझिगवां देवहा टोला थाना बरगवां द्वारा बताया गया कि इसके पिता लल्लूराम पनिका विगत दिवस दिनांक 18/12/2021 को रात लगभग 10.00 बजे खाना पीना खाकर घर के सामने बने मैरा मे सोने गये थे जिनकी विगत दिवस दिनांक 19/12/2021 के सुबह मैरा से 100 मीटर दूर खून से लथपथ शव पडी थी और वही अज्ञात ब्यक्ति द्वारा लल्लूराम पनिका की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है और वही जिस पर अप. क्र. 701/2021 धारा 302 भा.द.वि. कायम कर विवेचना मे लिया गया।

वही जानकारी के अनुसार विवेचना के क्रम मे आरोपियन की पतारसी की गयी जो आरोपी संतराम पनिका पिता कैलाश पनिका उम्र 22 वर्ष निवासी बसौडा (दरबारी) थाना चितरंगी दस्तयाब हुआ जिससे पूछतांछ की गयी तो अपने साथी दादू बैगा पिता अमरनाथ बैगा उम्र 22 वर्ष निवासी सरहा थाना जियावन, प्रदीप कुमार जायसवाल पिता नारायणदास जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी दरबारी थाना चितरंगी , रामलल्लू बैगा पिता छोटेलाल बैगा उम्र 19 वर्ष निवासी कर्री बम्हनी टोला थाना बरगवां एवं 01 किशोर के साथ लल्लूराम पनिका से पुरानी रंजिश (संतराम पनिका की शादी लल्लूराम पनिका की बडी लडकी राजकुमारी से वर्ष 2019 मे हुई थी जो शादी के करीबन 01 वर्ष बाद आरोपी संतराम राजकुमारी को मारपीट कर प्रताडित करता था जो राजकुमारी करीबन डेढ वर्ष से अपने मायके मे रह रही थी और वही 03-04 माह पूर्व राजकुमारी की शादी लल्लूराम द्वारा अन्यत्र कर दी गयी थी और इसी बात की रंजिश को लेकर आरोपी संतराम घटना के 04-05 दिन पूर्व लल्लूराम पनिका के घर आकर बोला था कि तुम हमारी जोडी बिगाड दिये हो हम तुम्हे काट डालूगां को लेकर बलुआ से काटकर एवं डण्डे से पीट- पीट कर हत्या कर देना बताया ।

आरोपियन द्वारा घटना मे प्रयुक्त 02 बलुआ (फरसी), 01 डण्डा एवं घटना मे प्रयुक्त मार्शल वाहन को जप्त कर आरोपियन को गिरफ्तार कर जे/आर पर भेजा गया है ।

*उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक आर.पी. सिंह के नेतृत्व मे उप निरी. खेलन सिंह करिहार, उप निरी. जितेन्द्र भदौरिया सायबर सेल, सउनि अनिल मिश्रा, साहबलाल सिंह, प्रवीण मरावी, प्र.आर. संजीत सिंह, नरेन्द्र यादव , आरक्षक विवेक सिंह, विकेश सिंह, सोवाल वर्मा सायबर सेल का अहम भूमिका रहा ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...