Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

तहसीलदार जीतेन्द्र वर्मा सहित 4 नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन 2021-2022  पंचायत चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग से आदेश जारी हुये थे कि लगातार 3 वर्षों से एक ही जगह पर पदस्थ तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का तबादला किया जाये ।

वही म.प्र. शासन के आदेशों के परिपालन मे जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में 3 वर्ष से अधिक समय से एक ही विकासखण्ड क्षेत्र में पदस्थ तहसीलदार सिंगरौली नगर जितेन्द्र कुमार वर्मा को तहसील चितरंगी में पदस्थ किया गया है और वही नायब तहसीलदार श्रीमती जाहन्वी शुक्ला प्रभारी तहसीलदार तहसील सिंगरौली को तहसील चितरंगी वृत्त दुधमनिया में पदस्थ किया गया है और सुश्री दिव्या सिंह नायब तहसीलदार वृत्त सासन, तहसील सिंगरौली एवं वृत्त कचनी तहसील सिंगरौली का अतिरिक्त प्रभार था उन्हें प्रभारी तहसीलदार तहसील देवसर बनाया गया है।

नायब तहसीलदार प्रभारी तहसीलदार देवसर बंशराखन सिंह को तहसील सिंगरौली का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है और वही चितरंगी नायब तहसीलदार कुनाल रावत को सिंगरौली नगर का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...