राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी अपने क्षेत्रो का संयुक्त रूप से करे भ्रमण – कलेक्टर
आदर्श आचरण संहिता का कराये पालन – राजीव रंजन मीना

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह की उपस्थिति मे कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त बैठक आयोजित हुयी ।
इस बैठक मे कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियो को संबोधित करते हुये कहा कि त्रि – स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सभी राजस्व एवं पुलिस अधिकारियो की बैठक आज आयोजित की गयी है और उन्होने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही *”आदर्श आचरण संहिता”* प्रभावशील हो गयी है और वही राजस्व एवं पुलिस अधिकारी अपने – अपने क्षेत्रो मे आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करे ।
वही कलेक्टर ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशो के साथ – साथ जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आदेश का पालन एवं धारा – 144 के तहत जारी किये गये आदेश का पालन अपने – अपने क्षेत्रो मे सुनिश्चित कराये।
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शस्त्र अनुज्ञाप्तियो के निलंबन संबंधित आदेश जारी किये गये पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियो को जानकारी से अवगत कर नियमानुसार शस्त्र जमा कराये और वही अवैध शस्त्रधारियो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करे और वही सभी एसडीएम अपने कार्यालयो में सेल का गठन करे जिससे प्राप्त आवेदनो का उसी दिन निराकरण किया जा सके और कलेक्टर ने निर्देश दिया कि ध्वनि विस्तारक कोलाहल नियंत्रण, सम्पत्ति विरूपण की भी कार्यवाही की जाये और वही सोसल मीडिया पर कड़ी निगरानी बनाये रखे ताकि सोसल मीडिया के माध्यम से आपत्ति जनक प्रचार – प्रसार न होने पाये ।
इस बैठक मे उपस्थित पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियो को इस आशय के निर्देश दिये कि अपने – अपने क्षेत्रो में अवैध गतिविधियो पर कड़ी निगरानी रखे और वही निर्देश दिया कि अवैध शराब बिक्री सहित अन्य अवैध गतिविधियो पर लगातार कार्यवाही सुनिश्चित करे और राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी संयुक्त रूप से कैम्प आयोजित कर निगरानी सुदा एवं चुनाव को प्रभावित करने वाले गुण्डे बदमाशो पर तत्काल कार्यवाही करे ।
वही जिले के सीमाओ पर बनाये गये चेकपोस्टो पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये गये और बैठक के दौरान पी.पी.टी. के माध्यम से आदर्श आचरण संहिता के प्रत्येक विंदुओ की जानकारी उपस्थित अधिकारियो को दी गयी ।
उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी.बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, बी.पी. पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, जिला आबकारी अधिकारी , सीएसपी देवेश पाठक, एसडीओपी प्रियंका पाण्डेय, तहसीलदार जीतेन्द बर्मा, जान्हवी शुक्ला, दिव्या सिंह, थाना प्रभारी बैढ़न, मोरवा, नवानगर, विन्ध्यनगर, बरगवा, माड़ा, यातायात निरीक्षक, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal