Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

स्टैडिंग कमेटी की बैठक आयोजित, बैठक में जिले के राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्धारित समयानुसार जिला स्तरीय स्टैडिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुयी ।

इस बैठक मे उपस्थित सदस्यो का स्वागत करते हुये कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही *”आदर्श आचरण संहिता”* प्रभावशील हो गयी है और उन्होने कहा कि अपने जिले में द्वितीय एवं तृतीय चरण मे त्रि- स्तरीय पंचायतो के चुनाव सम्पन्न होगे ।

जिसके तहत दूसरे चरण में जनपद पंचायत चितरंगी क्षेत्र की पंचायतो का निर्वाचन प्रारंभ होगा और वही तीसरे चरण में जनपद पंचायत बैढ़न एवं देवसर की पंचायतो के चुनाव सम्पन्न होगे और बताया कि जिला पंचायत के वार्डो, जनपद पंचायतो के वार्डो सहित ग्राम पंचायतो एवं पंचो के वार्डो के संबंध मे विधिवत उपस्थित सदस्यो को अवगत कराते हुये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के संबंध में विधिवत उपस्थित सदस्यो को तिथिवार जानकारियो से अवगत कराया और कहा गया कि आप सबके माध्यम से पंचायतो में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशो का पालन कराने के साथ – साथ विभिन्न प्रकार के जारी किये गये प्रशासनिक आदेशो आदर्श आचरण संहिता का पालन करने के संदेश सुलभता के साथ दिये जायेगे और वही आम जन तक समस्त आदेशो का सुलभता के साथ सूचना पहुचाया जा सके ।

उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर बिकास सिंह सहित विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...