Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिले के 360 टीकाकरण केन्द्रो मे “टीकाकरण महाअभियान” कल

जिले के 360 टीकाकरण केन्द्रो मे “टीकाकरण महाअभियान” कल

“टीकाकरण महाअभियान” मे 60 हजार व्यक्तियो के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने 8 दिसम्बर को जिले मे आयोजित हो रहे कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे डोज के “टीकाकरण महाअभियान” के संबंध मे धर्मगुरूओ, बालेटियरो की विगत दिवस बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये ।

इस बैठक मे कलेक्टर ने कहा कि जिले मे द्वितीय डोज के महाअभियान के लिये 60 हजार व्यक्तियो का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और जिसके लिये सभी नोडल अधिकारी एवं टीकाकरण में लगे कर्मचारी वार्ड प्रभारी, आगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, बालेटियर अपने – अपने क्षेत्रो में व्यापक रूप से डोर टू डोर पहुँचकर दूसरे डोज के टीकाकरण हेतु सूची अनुसार लोगो को पीला चावल भेट कर टीकाकरण के लिये आमंत्रित करे और उन्होने निर्देश दिया कि अपने – अपने क्षेत्रो मे गठित आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यो से सम्पर्क कर व्यापक रूप से सूची अनुसार दर्ज व्यक्तियो का टीकाकरण कराये जाने हेतु प्रचार – प्रसार कराये ।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी 360 केन्द्रो पर टीकाकरण महाअभियान 8 दिसम्बर को सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ होगा ।

महाअभियान के दौरान टीकाकरण का कार्य जिले की सभी ग्राम पंचायतो सहित नगर निगम के सभी वार्डो मे किया जायेगा और उन्होने कहा कि निर्धारित केन्द्रो पर मुख्य अतिथियो से दीप प्रज्जवलन कराकर टीकाकरण का शुभारंभ करायें।

कलेक्टर ने बैठक मे उपस्थित धर्मगुरूओ एवं टीकाकरण कार्य मे लगे वालेटियरो को संबोधित करते हुये कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव हेतु वैक्सीन का दोनो डोज लगवाना आवश्यक है और उन्होने कहा कि अभी दूसरे डोज जिले में शत – प्रतिशत टीकाकरण नही हो पाया है और आप सब के सहयोग से 25 दिसम्बर तक टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करना है और उन्होने व्हीसी के माध्यम से जुड़े एनसीएल, एनटीपीसी सहित अन्य औद्योगिक ईकाइयो के अधिकारियो को निर्देश दिये अपने – अपने परियोजनाओ मे शत – प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करे और वही निर्देश दिया कि दिसम्बर माह का वेतन दोनो डोज की वैक्सीन लगवाने के बाद ही करे ।

उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, जन अभियान परिषद राजकुमार विश्वकर्मा, लोकसेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित धर्मगुरू उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...