
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले मे कोविड 19 के बचाव रोकथाम एवं प्रबंधन के तहत अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन द्वारा डोनेट किये गये 250 एलपीएम के अक्सीजन प्लांट का प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा वर्चुअल के माध्यम से शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि *”नर सेवा ही नारायण सेवा”* है पीड़ित व्यक्तियो की सेवा भगवान की सेवा के समान है और बीमार व्यक्तियो की सेवा सर्वोपरि है और उन्होंने अमेरिकन इंडियन फाउडेशन के प्रबंधन को बधाई दी।
वही तीसरी लहर को रोकने के लिये नागरिको से टीकाकरण के दोनो डोज लगवाने की अपील करते हुये मास्क लगाने का आह्वान किया और मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया ।
*उक्त अवसर पर सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना, जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द गोयल, नगर निगम पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त आर.पी. सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन.के.जैन, डॉ. पंकज सिंह, डीपीएम सुधाशु मिश्रा, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, पूर्व पार्षद रजनीश पाण्डेय, समाजसेवी गिरिजा पाण्डेय, विनोद चौबे सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।*
www.badhtakrarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal