Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ताइक्वांडो खिलाड़ियों का कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला, दी शुभकामनाये

ताइक्वांडो खिलाड़ियों का कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला, दी शुभकामनाये

3 गोल्ड, 1 सिल्वर, एक ब्रांज मेडल जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया सिंगरौली का मान

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन जिले से अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गये 5 खिलाड़ियों नें 3 गोल्ड, एक सिल्वर व एक ब्रांज मेडल पर कब्जा किया और वही विजयी खिलाड़ियों ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर से मुलाकात की और इस दौरान जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाये दी और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने हेतु हौसला आफजाई किया गया ।

इस दौरान खिलाड़ियो के साथ जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, राजकुमार विश्वकर्मा, कोच फरदीन खान, समाजसेवी आशीष शुक्ला, बृजेश शुक्ला, डा. सुमित गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

वही ज्ञात हो कि 27-28 नवम्बर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें देश – विदेश की तमाम टीमों ने शिरकत किये थे जिसमें सिंगरौली जिले से गये 5 खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें से सुहानी खातुन 11 वर्ष निवासी बैढन, वकी अहमद उम्र 11 वर्ष निवासी बलियरी, निधि केवट उम्र 16 वर्ष निवासी बलियरी ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया और वही विकास केवट 18 वर्ष जिलानी मुहल्ला निवासी ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया और वही साथ ही रितिक केवट उम्र 18 वर्ष निवासी बलियरी रोड ने ब्रांज मेडल पर अपना कब्जा जमाया ।

*इस दौरान आफिसियल पुमसे में सद्दाम खान को गोल्ड मेडल मिला, उक्त विजयी खिलाड़ियों ने टारगेट ताइक्वांडो एकेडमी में प्रशिक्षण लिया था और वही प्रशिक्षक सद्दाम खान ने बताया कि उक्त छात्रों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया था और आगे भी एकेडमी द्वारा छात्राओं को नि:शुल्क में कोचिंग दी जायेगी ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...