
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा वार्ड क्र. 18 सी.डब्ल्यू.एस. जयन्त आवासीय परिसर के सामने दिनांक 01/12/2021 को सुबह समय- 11:30 बजे मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. कुँवर अर्जुन सिंह जी के प्रतिमा का अनावरण मध्य प्रदेश पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) और सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू वैश्य के द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा ।
वही जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि सीधी/सिंगरौली जिले की जनता कुँवर अर्जुन सिंह को मसीहा के रूप में मानती रही और श्री सिंह को यहां से काफी लगाव रहा और कुंवर अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बाद पंजाब प्रदेश के राज्यपाल भी रहे और वही कांग्रेस की मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे है ।
*नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त ने इस अवसर पर आप सभी को उपस्थित होने का आग्रह किया है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal