मुखबिर की सूचना पर हर्रई एनसीएल बाउंड्री से मय हथियार के साथ 05 बदमाश को किया गिरफ्तार, 01 फरार

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन हर्रई स्थित एनसीएल बाउंड्री के पानी टंकी के पास विगत दिवस कल शनिवार को रात्रि में डकैती की योजना बनाते समय 05 आदतन अपराधियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
वही कोतवाली पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किये हैं और वही अंधेरे को देखते हुये 01 बदमाश फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बैढ़न को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हर्रई स्थित एनसीएल बाउण्ड्री पानी टंकी के पास 5 से 6 बदमाश हथियार से लैस होकर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं तभी सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय द्वारा दो टीम को गठित कर मौके पर रवाना किया गया और वही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नसीम खान पिता मो. हारून उम्र 23 वर्ष निवासी गनियारी, अफसर खान पिता याकूब खान उम्र 21 वर्ष निवासी गनियारी, कमलेश शाह पिता स्व. रामप्रसाद शाह उम्र 23 वर्ष निवासी जिलानी मोहल्ला बैढ़न, कमल राज पिता समसुदुहा सिद्दिकी उम्र 21 वर्ष निवासी बैढ़न, राजू शाह पिता छोटेलाल शाह उम्र 27 वर्ष निवासी जिलानी मोहल्ला को गिरफ्तार किया और वही आरोपियों के पास से 02 अदद बका, 02 अदद लोहे की राड, 01 नग बांध का डण्डा, 02 प्लास्टिक की टार्च एवं बीडी माचिस बरामद हुयी और वही आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह आज रात बैढ़न के किसी व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे थे जिनका एक साथी भईयाजी उर्फ सादिक पिता मो. सलीम उर्फ छोटे निवासी शर्मा कालोनी थाना बैढन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा और वही सभी आरोंपियों के विरूद्ध थाना बैढन में अप. क्र. 1401/2021 धारा 399, 400, 402 भा.द.वि. 25 बी आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उपरोक्त पाँचो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और वही पकड़े गये सभी आरोपियों के विरूद्ध पहले से ही बैढन सहित जिले के अन्य थानों में दर्जनों प्रकरण पंजीबद्ध हैं और फरार आरोपी भईयाजी उर्फ सादिक की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय, उनि उदयचंद्र करिहार, रामजी त्रिपाठी, सउनि पप्पू सिंह, अरविन्द्र द्विवेदी, प्रआर पंकज सिंह चौहान, अमजद खान, पंकज सिंह चन्देल, आर. महेश पटेल, संजीत कोल, राजमणि मिश्रा की अहम भूमिका रही ।
www.badhakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal