Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मजदूरी मांगने पर तलवार से हाथ काटने के मामले में नाजी संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री – गृहमंत्री के नाम

उपखण्ड अधिकारी चितरंगी के द्वारा नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पत्र

पीड़ित को 25 लाख मुआवजा व आरोपी पर त्वरित कार्यवाही की माँग

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/चितरंगी रीवा जिले के पड़री वार्ड नंबर 01 निवासी अशोक साकेत द्वारा 20 नवंबर को अपनी मजदूरी मांगने पर गणेश मिश्रा द्वारा तलवार से हाथ काट दिया गया था और इस मामले को लेकर नाजी संघ द्वारा आज मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी चितरंगी के माध्यम से चितरंगी नायब तहसीलदार अर्जुन बेलवंशी को ज्ञापन सौंपा है ।

वही ज्ञापन सौपते हुये नाजी संघ ब्लाक अध्यक्ष चितरंगी रामकुमार सिंह मरकाम ने कहा कि आरोपी गणेश मिश्रा द्वारा तलवार से हाथ काटने की घटना जघन्य अपराध को दर्शाता है और इस घटना से अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज में भारी आक्रोश है और प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाये और साथ ही पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपये का मुआवजा दिलाया जाये ।

उक्त ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से राजू साकेत, विजय साकेत, बिहारीलाल साकेत, अनिल कुमार साकेत, राजेश कुमार प्रजापति, लवकुश प्रजापति, बैजनाथ सिंह, उमेश प्रजापति, दिनेश कुमार, शुभांकर प्रजापति जगपति सिंह, गोविन्द प्रसाद कोल, दुर्गा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...