
ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 28/11/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिला परिवहन विभाग के द्वारा सघन चेकिंग अभियान के तहत आज बिना परमिट के सड़क पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहनों की बन्धौरा,सरई में चेकिंग की गई जिसमें नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही के साथ वसूली भी की गई।।
वही मिली जानकारी के अनुसार जिलें में धड़ल्ले से सड़क पर दौड़ रहे बिना कागजात व बिना परमिट के 10 ऑटो रिक्शा को बन्धौरा,सरई, में चेकिंग कर जप्त करते समन शुल्क वसूली की गई। जिला परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विक्रम सिंह राठौर एवं विनायक सिंह आदि कर्मचारियों की उक्त मौजूदगी में कार्यवाही की गई ।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal