
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) विंध्यनगर थाना अंतर्गत जयन्त पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी ।
वही मिली जानकारी के अनुसार मन्नू दीक्षित पिता धर्मनाथ दीक्षित उम्र 36 वर्ष एनटीपीसी के प्राइवेट कम्पनी में काम करता था जो जयन्त के लक्ष्मी मार्केट के साईं आईटीआई कॉलेज के पास नाली में गिरने से मौत हो गयी है वहीं आने जाने वाले लोग आज दिन में दोपहर लगभग 1:00 बजे देखा गया और वहीं पुलिस को सूचना दी गयी और इसके उपरांत जयन्त चौकी पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर शव को अपने क़ब्ज़े में लिया और एफएसएल टीम के साथ जाँच में जुटी है ।
वही परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है और पीएम एवं एफएसएल की टीम की रिपोर्ट आने बाद ही सब कुछ साफ हो जायेगा और वही पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal