Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नियमों की ताक पर रखकर हो रहा एनटीपीसी राख बाँध बलियरी से रिहायसी बस्ती से होकर बिना ढके राख परिवहन होने से उडत़ी राख से लोगो का जीना हुआ मुहाल

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर बलियरी में एनटीपीसी का राख बांध बना हुआ है जिसमे राख बांध से बिना तिरपाल से ढके व बिना कन्टेनर के 24 घंटे राख का परिवहन हैवी वाहनों द्वारा किया जाता है ।

वही नियम तो यह हैं कि राख का परिवहन करने वाले हैवी वाहनों को बकायदे तिरपाल से ढका जाये और राख सड़कों पर न गिरने पाये इसकी देख-रेख हो परन्तु यहां नियमों को धता बताते हुये बेखौफ दिन हो या रात खुले वाहनों से राख का परिवहन किया जा रहा है जिसके कारण राख बांध के आस-पास का इलाका राख की धूल से बुरी तरह से प्रदूषित हो गया है और हालात यह हैं कि राख के प्रदूषण से यहां के रहवासियों का जीना मुहाल हो गया है और वही आये दिन चिकित्सालयों में सांस व एलर्जी के मरीजों की बड़ी संख्या उपचार के लिये अस्पताल पहुंच रहे है ।

सिंगरौली जिले में जिस तरह से नये – नये उद्योगों की स्थापना हो रही है जिससे वायु प्रदूषण की स्थित काफी भयावह हो गयी है और सड़क मार्ग से कोयले का परिवहन किया जा रहा है भयंकर रूप से वायु में प्रदूषण फैल रहा है और जिन सड़कों से कोयले के वाहन निकलते हैं वहां सड़कों के आस-पास रहने वाले लोगों का भी जीवन खतरे में पहुंच गया है ।

वही बताते है देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में एनटीपीसी विन्ध्यनगर व एनटीपीसी शक्तिनगर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सिंगरौली जिले की महत्वपूर्ण भूमिका है परन्तु इसकी कीमत यहां के रहवासियों को उठाना पड़ रहा है और वही सड़कों पर चलते राख के हैवी वाहनों से राख सड़कों पर पसर रही है जिससे भयंकर रूप से वायु में प्रदूषण हो रहा है और यह समस्या आज की नहीं है और यह समस्या वर्षों से है जो कई बार इस तरह के प्रदूषण पर कार्यवाहियां भी की गयी परन्तु वह कार्यवाही अब तक मात्र दिखावा ही साबित हुयी है ।

उक्त गंभीर मामले पर न तो जिला प्रशासन संज्ञान ले रहा है और न ही प्रदूषण नियंत्रण विभाग ही कोई कार्यवाही कर रहा है जिस कारण यहां के रहवासी कोयले व राख की धूल के बीच अपना जीवन गुजारने के लिये लोग मजबूर हैं।

वही बलियरी निवासी महिला मुस्कान खान का कहना है कि 24 घंटे राख के हैवी वाहन के चलते सड़कों पर राख की धूल पसरी रहती है और न तो कभी पानी का छिड़काव होता है और न ही राख का निस्तारण किया जाता है और यहां के रहवासियों का राख से जीना मुहाल हो गया और वही दरवाजा खोलकर के आदमी सांस भी नहीं ले सकता है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...